फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths caught with intoxicating pills were sentenced to 10 years imprisonment

Fatehabad News: नशे की गोलियों सहित पकड़े गए दो युवकों को 10-10 साल की कैद

Sat, 21 Sep 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 21 Sep 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two youths caught with intoxicating pills were sentenced to 10 years imprisonment
फतेहाबाद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिखा की अदालत ने नशे की गोलियों सहित पकड़े गए दो युवकों मलकीत सिंह उर्फ बलजीत, कुलदीप सिंह उर्फ कुंजी को 10-10 साल कैद व एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोनों दोषी पंजाब के मानसा जिले के गांव रेयोंद कलां रहने वाले हैं।
विज्ञापन

इस मामले में थाना सदर रतिया पुलिस ने 3 नवंबर 2019 को दोनों युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। स्पेशल स्टाफ फतेहाबाद पुलिस के एएसआई हरपाल सिंह के अनुसार दोनों को राधा स्वामी ब्यास डेरा गांव बादलगढ़ के सामने रोड पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया था। दोनों के पास से नशे की गोलियों के 980 पत्ते बरामद हुए थे। पूछताछ में दोनों ने बताया था कि वे 3 नवंबर 2019 को बाइक पर सवार होकर घरेलू काम के लिए कैथल जिले के गुहला चीका गए थे। वहीं से एक लड़के के पास से वे नशे की गोलियां लेकर आए थे। इसी मामले में अदालत ने दोनों को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed