फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths arrested in case of vandalism in dairy

Fatehabad News: डेयरी में तोड़फोड़ मामले में दो युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested in case of vandalism in dairy
फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड पर शनिवार रात को कुछ युवकों ने एक दूध डेयरी पर तोड़फोड़ कर दी। निजी स्कूल की स्कूटी सवार शिक्षिका के साथ युवक छेड़छाड़ का प्रयास कर रहे थे और जान बचाने को डेयरी में घुसी थी। मामले में शहर पुलिस ने स्वामी नगर निवासी आरोपी चाहत और संजीव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इस मामले में चार से पांच अन्य युवक भी शामिल है, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मामले में शहर पुलिस ने शनिवार रात को ही हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। निजी स्कूल की महिला अध्यापक ने पुलिस में शिकायत देकर युवकों पर उसका पीछा करने, चेन झपटने की नीयत से छेड़छाड़ का प्रयास करने, मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

डेयरी में जान बचाने के लिए आई तो किया हमला :
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह बाजार से अपनी स्कूटी पर घर की तरफ जा रही थी कि रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी सोने की चेन झपटने का प्रयास किया और उसके बाद से उसका पीछा करने लगे। वह शोर मचाती हुई लाल बत्ती चौक पर पहुंची तो युवकों ने तब भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसने भट्टू रोड की तरफ अपने पिता और चाचा की दूध की डेरी की तरफ स्कूटी दौड़ा दी थी। युवक उसका पीछा करते हुए डेयरी पर भी पहुंच गए। जब विरोध किया तो युवकों ने डेयरी में तोड़फोड़ कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed