फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   two youth arrested with drugs

७०.२० ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
two youth arrested with drugs
फतेहाबाद।  शहर के रतिया रोड पर स्पेशल स्टाफ ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को हेरोइन के साथ पकड़ा है। पकड़े गए दोनों युवकों के पास से पुलिस ने ७०.२० ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपी युवक हिसार के गांव पीरांवाली निवासी अमरीक सिंह तथा अजय सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।   
विज्ञापन
  स्पेशल स्टाफ इंचार्ज एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि टीम रतिया रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक टीम को देखकर भागने लगे। टीम ने पीछा करके मोटरसाइकिल सवार युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी युवकों की जांच के दौरान हेरोइन बरामद हुई। आरोपी अमरीक सिंह की जेब से ३५.६० ग्राम तथा आरोपी अजय की जेब से ३४.६० ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यहां पर हेरोइन की सप्लाई करने के लिए आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed