{"_id":"6840913b0a1cf24f3205d604","slug":"two-tons-of-polythene-is-being-produced-daily-from-five-cities-of-the-district-a-bag-bank-will-be-opened-in-the-nagar-parishad-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-134967-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले के पांच शहरों से रोजाना निकल रहा है दो टन पॉलिथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले के पांच शहरों से रोजाना निकल रहा है दो टन पॉलिथीन
Thu, 05 Jun 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में दुकानदारों के साथ बैठक करते हुए अधिकारीसंवाद
फतेहाबाद। एकल उपयोग प्लास्टिक पॉलिथीन पर प्रशासन जिले में सख्ती नहीं बरत पाया है। जिले के पांच शहरों से रोजाना दो टन पॉलिथीन निकल रहा है जो कि पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है। सख्ती के नाम पर प्रशासन सिर्फ चालान तक सिमटा है।
पॉलिथीन के उपयोग को कम करने के लिए अब नगर परिषद ने थैला बैंक शुरू करने की योजना बनाई है। नगर परिषद ने इसके लिए अलग-अलग एजेंसी से सैंपल लिए हैं। इनकी अनुमति मिलने के बाद कार्यालय थैला बैंक खोला जाएगा। यहां से कम कीमत पर नगर परिषद लोगों को कपड़े के बैग मुहैया करवाएगा।
नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि लोगों में पॉलिथीन की जगह कपड़ा बैग के प्रयोग की लोगों को आदत डालने के लिए थैला बैग खोलने की योजना है। जो कि अगले 15 दिनों में सिरे चढ़ सकती है। बैठक में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ रमित शर्मा, सीएसआई नगर परिषद सतपाल सैनी, स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज कुमार सौरभ, रोहताश मौजूद रहे।
विज्ञापन
-
बैठक में दुकानदार बोले, पहले नई सब्जी मंडी में लगाएं रोक
बुधवार को एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक के लिए नगर परिषद अधिकारियों ने पुरानी सब्जी मंडी दुकानदारों की बैठक ली। बैठक में दुकानदारों ने दो टूक कहा कि जो नहीं बेच रहा है उन पर सख्ती है लेकिन नई सब्जी मंडी में सबसे ज्यादा पॉलिथीन प्रयोग हो रहा है वहां पर कुछ भी नहीं। सुबह सबसे ज्यादा पॉलिथीन बिकता है। प्रशासन ने अभी तक ये जांच करने की जरूरत ही नहीं समझी है कि नई सब्जी मंडी में कहां से पॉलिथीन आ रहा है। बैठक में सीएसआई ने कहा कि 120 माइक्रॉन से कम की पॉलिथीन न बेचें। दुकानदारों ने कहा कि पैकिंग पॉलिथीन को लेकर दिक्कत आ रही है। ये कम माइक्रॉन के नहीं है। इसके बारे में मुख्यालय से राय ली जाए।
-
एकल उपयोग प्लास्टिक के काटे गए चालान
शहर चालान जुर्माना
फतेहाबाद 30 74000
टोहाना 5 3000
रतिया 17 18000
भूना 10 5000
जाखल 9 4500
नोट : ये आंकड़े वर्ष 2024 में अप्रैल माह से लेकर इस साल फरवरी माह तक है।
-
ये है जुर्माने का प्रावधान
नगर निकाय की गाइडलाइन के मुताबिक 100 ग्राम तक पॉलीथीन मिलता है तो 500 रुपये, 101 ग्राम से 500 ग्राम तक मिलता है तो 1500 रुपये का चालान होगा। इसी तरह 501 ग्राम से एक किलो तक मिलता है तो 3000 रुपये तक जुर्माना किया जाएगा। एक किलोग्राम से पांच किलोग्राम तक मिलता है तो 10 हजार रुपये, पांच किलोग्राम से 10 किलोग्राम तक मिलेगा तो 20 हजार रुपये और 10 किलोग्राम से अधिक मिलता है तो 25 हजार रुपये तक जुर्माना किया जा सकता है।
-
प्रशासन की तरफ से एकल उपयोग प्लास्टिक पर सख्ती की जा रही है। चालान काटे जा रहे हैं। एकल उपयोग प्लास्टिक में कमी लाने के लिए दुकानदारों के साथ लोगों को कपड़े के बैग प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा। नगर परिषद में जल्द ही थैला बैंक खोला जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
- कुमार सौरभ, इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन
-
बैठक में नई सब्जी मंडी में पॉलिथीन बिक्री की बात सामने आई है, इसको लेकर सख्ती जाएगी। टीम पॉलिथीन का अगर कोई प्रयोग कर रहा है तो उसका चालान किया जाएगा।
- रमित शर्मा, एसडीओ, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड