फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two teachers teaching 435 students

435 छात्राओं को पढ़ा रहे है दो अध्यापक

Wed, 16 Jul 2014 11:12 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Wed, 16 Jul 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
बिना शिक्षक के विद्यार्थी कैसे पढ़ेंगे क्योंकि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महोम्मदपुर रोही में 435 छात्राओं को सिर्फ दो ही शिक्षक पढ़ा रहे हैं और स्कूल बिना प्रिंसिपल के चल रहा है। ऐसे में एक टीचर पर स्कूल की जिम्मेवारी भी है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं की पढ़ाई कैसे होती होगी।
विज्ञापन


ये पद है खाली
प्रिंसिपल, क्लर्क, पीजी टीचर, फिजिक्स, इंग्लिश, हिस्ट्री, होम साइंस, हिन्दी, डीपीई, मिडिल हेड, संस्कृत, ड्रांइग, पीटीआई, मैथ, साइंस

बिना पढ़ाई किए लौटना पड़ता है वापिस
स्कूल में 435 छात्राओं ने दाखिला ले रखा है। उनमें से कुछ छात्राएं अध्यापक न होने से स्कूल में ही नहीं आती है। जो छात्राएं स्कूल आती है। वह बिना पढ़े ही वापिस लौट जाती हैं।
विज्ञापन


दो माह से प्रिंसिपल का पद भी पड़ा है खाली
स्कूल में दो माह से स्कूल प्रिंसिपल का पद भी खाली पड़ा है। स्कूल के प्रिंसिपल मेवासिंह सेवानिवृत हो गए। जिसके बाद स्कूल की जिम्मेवारी का काम भी अध्यापक पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल को लगाएंगे ताला
गांव के सरपंच सुभाष कुमार ने बताया कि इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी को कई बार अवगत करा दिया है। यदि जल्द स्कूल में खाली पड़े पदों को नहीं भरे गए तो स्कूल को ताला लगा दिया जाएगा। क्योंकि बिना अध्यापक के स्कूल खोलने का फायदा ही नहीं है।


क्या कहते हैं अधिकारी
जिला शिक्षा अधिकारी आशा ग्रोवर ने बताया कि उनके पास अध्यापक की कमी की शिकायत आई है। जल्द ही आस-पास के स्कूल से अध्यापकों का प्रबंध करके मोहम्मदपुर रोही स्कूल में भेजा जाएगा। वैसे वहां दो रेगुलर टीवर तथा तीन गेस्ट टीचर पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed