फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two students had changed the answer book, slips were found with two, two supervisors relieved

दो विद्यार्थियों ने बदल रखी थी उत्तर पुस्तिका, दो के पास मिली पर्चियां, दो सुपरवाइजर रिलीव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two students had changed the answer book, slips were found with two, two supervisors relieved
फतेहाबाद में परीक्षा के दौरान चेकिंग करते डीईओ दयानंद सिहाग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से बुधवार को दसवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा ली गई। जिले के 69 केंद्रों पर करीब 13 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर उड़नदस्ते की 15 टीमें तैनात की गईं थीं। चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग ने दो केंद्रों पर जांच के दौरान चार विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है। नकल केस पकड़े जाने पर दो सुपरवाइजरों को ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सब डिवीजन चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग टोहाना की टीम जब गांव चांदपुरा के राजकीय स्कूल में पहुंची तो एक कमरे में दो विद्यार्थियों ने आपस में उत्तर पुस्तिकाएं बदल रखी थी। टीम ने दोनों विद्यार्थियों पर नकल केस बनाया है। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात सुपरवाइजर को रिलीव कर दिया है। इसके बाद टीम गांव म्योंदकलां के राजकीय स्कूल में बनाए गए केंद्र पर पहुंची तो दो विद्यार्थियों के पास पर्चियां मिली। दोनों विद्यार्थियों ने टाट-पट्टी के नीचे पर्चियां छिपा रखी थी। टीम ने ड्यूटी पर तैनात सुपरवाइजर को रिलीव कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में उड़नदस्तों ने यहां की चेकिंग
उड़नदस्ता केंद्र जांचे नकल केस
डीसी 5 0
एसडीएम फतेहाबाद 4 0
एसडीएम रतिया 4 0
एसडीएम टोहाना 6 0
डीइओ फतेहाबाद 4 0
चेयरमैन स्पेशल रतिया 5 0
बोर्ड चेयरमैन 5 0
चेयरमैन स्पेशल टोहाना 4 4
सचिव स्पेशल 5 0
एसटीएफ द्वितीय 2 0
प्रश्र पत्र 5 0
वाइस चेयरमैन 5 0
प्रश्र पत्र रतिया 5 0
प्रश्र पत्र टोहाना 5 0
भूगोल विषय की परीक्षा आज
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वीरवार को बारहवीं कक्षा की भूगोल विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर करीब 15 उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं।
कोट
बोर्ड की बुधवार को हिंदी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा को लेकर 14 उड़नदस्ते तैनात किए गए। परीक्षा में नकल के चार केस पकड़े है। यूएमसी बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed