{"_id":"9bc86dbf605055d99fa414f5874807e2","slug":"two-sisters-remained-to-be-balika-vadhu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका वधु बनने से बचीं दो बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका वधु बनने से बचीं दो बहनें
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Tue, 30 Sep 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका वधु बनने से दो बहने बाल-बाल बचीं। गांव बुर्ज में 16 और 14 वर्षीय नाबालिग बहनों की बारात मंगलवार को अहरवां ढ़ाणी और लालौदा से आनी थी। इसके लिए घर में तैयारियां चल रही थी।
विज्ञापन
मंगल गीत भी गाए जा रहे थे। भोज के लिए हलवाई बैठे हुए थे। रिश्तेदार शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। किसी ने इसकी महिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल को दे दी।
विज्ञापन
रेखा अग्रवाल ने गांव में पहुंचकर देखा कि दोनों की उम्र वास्तव में कम है। अधिकारी ने इसके लिए लड़कियों के पिता व दादा को रोका, लेकिन वह नहीं माने।
तब अधिकारी ने रतिया के एसडीजेएम की अदालत में स्टे के लिए याचिका डाली। अदालत ने तुरंत याचिका स्वीकार कर ली और स्टे ऑर्डर दे दिया। अधिकारी ने उसके पिता व दादा को पार्टी बना कर सम्मन थमा दिए।
विज्ञापन
तब दोनों ने लिखित रूप में माना कि लड़कियों के बालिग होने तक वह विवाह नहीं करेंगे।