फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two sisters beaten due to rivalry, case registered against 6 people

Fatehabad News: रंजिश में दो बहनों को पीटा, 6 लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:36 PM IST
विज्ञापन
Two sisters beaten due to rivalry, case registered against 6 people
रतिया। गांव घासवां में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों द्वारा हथियारों सहित घर में घुसकर दो बहनों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल दोनों बहनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया। सदर पुलिस ने घायल युवती रितु की शिकायत पर 6 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घासवां निवासी रितु ने बताया कि वह विवाहित है और घरेलू काम करती है। भादरा निवासी जीतू से पुरानी रंजिश थी। गत दिवस वह, उसकी बहन पुष्पा, भाई विकास नारनौंद से उनके घर आए हुए थे। वे आंगन में बैठे थे कि इतने में भादरा निवासी जीतू, घासवां निवासी सुलेंद्र, कर्ण, भूना निवासी पवन, बठिंडा निवासी कृष्ण दीवार कूदकर उनके घर आ घुसे और उनके पास लोहे की रॉड व डंडे थे। आरोप है कि आते ही युवकों ने उसकी बहन व उस पर हमला कर दिया, जबकि उसका भाई जान बचाकर भाग निकला। उन्हें पीटकर आरोपी भाग निकले। बाद में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें अग्रोहा रेफर किया गया। सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि रितु की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed