{"_id":"666b486bba63a76c0d0afd98","slug":"two-more-accused-of-akash-murder-case-arrested-fatehabad-news-c-126-1-cdr1001-118927-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आकाश हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आकाश हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चरखी दादरी। आकाश हत्याकांड के दो और आरोपियों को स्पेशल स्टाफ टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शुभम और रवि उर्फ जोनी निवासी दादरी के रूप में हुई। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। इनसे पहले पुलिस टीम ईशु, प्रधम उर्फ पाल, अरुण, समुंद्र उर्फ सुंदर, सन्नी उर्फ बिल्ला, प्रशांत उर्फ बाबू, पवन उर्फ धाच्चु और मनदीप उर्फ काका को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शहर के रामनगर निवासी राहुल ने पुलिस को एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 28 मई की रात वह पूर्ण मार्केट के पिछली तरफ स्थित एक गेस्ट हाउस में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान हथियारों से लैस युवक वहां पहुंच गए। उन्होंने राहुल और उसके दोस्त आकाश को गेस्ट हाउस से घसीटकर बाहर निकाला और इसके बाद उन पर धारदार हथियारों, डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश की मौत हो गई थी जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 जून को स्पेशल स्टाफ टीम ने पीएसआई संदीप के नेतृत्व में हत्याकांड में शामिल आरोपी शुभम और रवि उर्फ जोन को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड को लेकर पूछताछ करने के लिए उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि अब तक पुलिस दस आरोपियों को काबू कर चुकी है।