फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two lakh quintals of wheat soaked in the grain markets of Fatehabad and Bhattu Kalan due to rain

Fatehabad News: बारिश के कारण फतेहाबाद व भट्टूकलां की अनाज मंडियों में भीगा दो लाख क्विंटल गेहूं

Mon, 17 Apr 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two lakh quintals of wheat soaked in the grain markets of Fatehabad and Bhattu Kalan due to rain
भट्टूकलां की अनाज मंडी में गेहूं से गीली हुई गेहूं की बोरियां।भट्टूकलां की अनाज मंडी में गेहूं
फतेहाबाद/भट्टूकलां। फतेहाबाद जिले में रविवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया और फतेहाबाद व भट्टूकलां में बारिश हुई। बारिश के कारण अनाज मंडियों में रखी गेहूं की बोरियां व ढेरियां पानी से भीग गई। फतेहाबाद में भीगी हुई बोरियों का भी उठान होते देखा गया। बारिश के कारण फतेहाबाद व भट्टूकलां में दो लाख क्विंटल गेहूं की बोरियां व ढेरियां बारिश से भीग गई। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बारिश अधिक नहीं हुई और गेहूं में नमी अधिक नहीं रहेगी।
विज्ञापन

फतेहाबाद में रविवार सुबह जहां तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान थे, वहीं दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में काले बादल छा गए। शाम होते ही फतेहाबाद व भट्टूकलां में बारिश होने के कारण अनाज मंडियों में गेहूं भीग गया। मौसम का मिजाज भांप कर किसानों ने खेतों में पड़ी अपनी गेहूं की गांठों को समेटना आरंभ कर दिया था। वहीं, अनाज मंडियों में किसान अपनी गेहूं की ढेरियों को बारिश से भीगने से बचाने के तिरपालों का इंतजाम करने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दिए। फतेहाबाद व भट्टूकलां में बारिश के कारण खुले में पड़ी करीब दो लाख क्विंटल गेहूं की बोरियां व ढेरियां भीग गई। वहीं, फतेहाबाद की अनाज मंडी में गीली गेहूं की बोरियों का उठान भी ठेकेदार द्वारा करवाया गया है।
विज्ञापन

भट्टू मंडी में रविवार शाम को हुई बारिश से अनाजमंडी में खुले में पड़ी गेहूं भीग गई। बारिश से भीगी बोरियों के नीचे भी पानी भर गया। अनाजमंडी में फड़ पर खुले आसमान के नीचे रखी बोरियों के उठान का कार्य धीमी गति से होने के चलते मंडी में गेहूं भरी पड़ी है। वहीं, आढ़तियों का कहना है कि 11 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होने के बाद एक आध जगह से ही कुछ उठान हुआ है। कई दुकानों की गेहूं का एक भी ट्रक नहीं उठान हुआ है। आढ़ती फर्म सुरजाराम दलीप सिंह से मनोज कुमार ने बताया कि उनकी फर्म से अब तक एक ट्रक भी गेहूं का उठान नही हुआ है। अब बारिश से गेहूं भीगने से हमें काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। ठेकेदार उठान की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र 14 फीसदी हुआ है गेहूं का उठान
इस समय जिले की अनाज मंडियों में दो लाख 29 हजार 687 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। किसानों की फसल की खरीद तो साथ के साथ हो रही है, लेकिन लिफ्टिंग का कार्य काफी धीमा चल रहा है। अब तक मात्र 34, 388 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हुआ है। नतीजतन फतेेहाबाद की सभी अनाज मंडियां गेहूं से अटी पड़ी हैं। रविवार को भी लदान काफी धामी रहा।
बारिश से तापमान में गिरावट
फतेहाबाद में सुबह तेज धूप के कारण जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं शाम को हुई बारिश के कारण तापमान में तीन डिग्री तक गिर गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर आ गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा।

गेहूं का उठान लगातार जारी
गेहूं का उठान लगातार जारी है। इस बार उठान के टेंडर अधिक थे, जिस कारण टेंडर लेट हुआ है, लेकिन अब ठेकेदार को साफ कह दिया गया है कि उठान में तेजी लाई जाए। हल्की बारिश से गेहूं को इतना नुकसान नहीं है।

-डॉ. विनीत जैन, डीफएससी फतेहाबाद
मौसम विज्ञानी बोले
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 16-17 अप्रैल को बीच-बीच में हल्के बादल तथा सतही हवाएं चलेंगी। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 18 अप्रैल रात्रि से मौसम में बदलाव होगा। 19-20 अप्रैल को हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।

-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed