फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Temperatures likely to rise over the next three days

Fatehabad News: अगले तीन दिन तापमान में बढ़ोतरी के आसार

Fri, 02 Oct 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 02 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Temperatures likely to rise over the next three days
हिसार सिरसा रोड से गुजरते वाहन चालक। संवाद
फतेहाबाद। जिले में इन दिनों से मौसम खुश्क बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय तापमान में हो रही बढ़ोतरी से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, खेतों में काम करने वाले किसानों की परेशानी भी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अगले तीन दिनों तक मौसम के खुश्क रहने के आसार हैं। तेज धूप और बढ़ते दिन के तापमान के कारण किसानों को खेतों में काम करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

दोपहर के समय गर्मी अधिक होने के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों के अनुसार, खुश्क मौसम का सीधा असर फसलों पर भी पड़ रहा है। खेतों में नमी जल्दी खत्म होने के कारण फसलों को बार-बार सिंचाई की आवश्यकता पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मदन, नरेंद्र और भाल सिंह ने बताया कि लगातार सिंचाई करने से उनकी मेहनत और लागत दोनों बढ़ रही हैं। विशेषकर पछेती धान की फसलों को पर्याप्त नमी की जरूरत होती है उनमें समय पर पानी देना जरूरी हो गया है। मौसम में नमी की कमी के चलते आने वाले दिनों में भी किसानों को फसलों की नियमित निगरानी करनी पड़ सकती है।

-----------
प्रदेश में हवा के बदलाव से 5 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने के आसार है। इस दौरान हल्के बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की उम्मीद है। इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु सुबह व शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना है।
-डॉ. मदनलाल खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed