फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two groups of students clashed for 10 minutes on the highway outside the institute

Fatehabad News: संस्थान के बाहर हाईवे पर 10 मिनट तक भिड़ते रहे विद्यार्थियों के दो गुट

Thu, 01 Oct 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 01 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two groups of students clashed for 10 minutes on the highway outside the institute
गांव धांगड़ में कॉलेज के बाहर लड़ते हुए छात्र स्त्रोत सोशल मीडिया
फतेहाबाद। गांव धांगड़ स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के बाहर वीरवार दोपहर तीन बजे विद्यार्थियों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गंडासे भी चले। करीब 10 मिनट तक हाईवे पर ही विद्यार्थी एक-दूसरे से भिड़ते रहे। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

झगड़े के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पहचान के बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सहयोग नहीं मिल रहा है। कॉलेज में अब तीन दिन का अवकाश है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विद्यार्थियों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष कॉलेज के बाहर हाईवे पर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे पर गंडासों से हमला करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर करीब 10 मिनट तक चले घटनाक्रम के दौरान दोनों पक्षों एक-दूसरे से उलझते रहे। वायरल वीडियो में कुछ युवक हाथों में हथियारनुमा सामान लेकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर झगड़े में शामिल युवकों की पहचान करने के साथ घटनाक्रम के कारणों का पता लगा रही है।
-
कॉलेज प्रशासन बोला- बाहर हुआ घटनाक्रम
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्रिंसिपल राजीव सरदाना ने बताया कि घटनाक्रम कॉलेज परिसर के बाहर हुआ है। जैसे ही कॉलेज स्टाफ को इसकी सूचना मिली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई और शिकायत भी दी गई है। घटना के बाद मारपीट से संबंधित तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

-
कॉलेज प्रशासन नहीं कर रहा सहयोग
जांच अधिकारी सुमित कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और जांच शुरू की गई है। कॉलेज की तरफ से शिकायत मिली है लेकिन पहचान करने के बारे में सहयोग नहीं मिला है। कॉलेज में अब तीन दिन छुट्टियां है। कॉलेज खुलने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed