फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two girls found dengue positive in Fatehabad district

Fatehabad News: फतेहाबाद जिले में दो युवतियां मिली डेंगू पॉजिटिव, आंकड़ा 69 तक पहुंचा

Fri, 08 Nov 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 08 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two girls found dengue positive in Fatehabad district
फतेहाबाद। जिले में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे है। वीरवार को दो युवतियां डेंगू पॉजिटिव मिली हैं। डेंगू मरीजों का आंकड़ा 69 तक पहुंच गया है। वहीं, सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल बुखार की ओपीडी लगातार बढ़ रही है। खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव कुम्हारिया निवासी 34 वर्षीय युवती और एमसी कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवती डेंगू पॉजिटिव मिली है। फिलहाल दोनों मरीजों की हालत ठीक बताई जा रही है। जिले में अब तक मिले 69 मरीजों में से 33 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए है।
विज्ञापन


2,859 जगहों पर मिल चुका है लारवा :
जिले में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग का सर्वे जारी है। अब तक टीमें 3,57,052 जगहों पर सर्वे कर चुकी है। सर्वे के दौरान 2,859 जगहों पर लारवा मिल चुका है। घरों व प्रतिष्ठानों पर लारवा मिलने पर 2,724 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। हालांकि जिले में स्थिति कंट्रोल में है। लोग अपने घरों व आसपास पानी इकट्ठा न होने दें और लक्षण है तो जांच जरूर करवाएं। - डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed