फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two days later, people in Tohana, troubled by water shortage, again blocked the road

Fatehabad News: टोहाना में पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने दो दिन बाद फिर लगाया जाम

Sat, 23 May 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 23 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two days later, people in Tohana, troubled by water shortage, again blocked the road
जाम लगाने वालों को समझाते हुए पुलिस कर्मी। संवाद
टोहाना। पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से दमकोरा रोड कॉलोनी के लोगों ने शनिवार को टोहाना-दमकोरा रोड पर गुरुद्वारे के सामने जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन


वहीं जाम लगाने की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा वे जाम नहीं खोलेंगे। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई मुख्तयार सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया जिससे राहगीरों को राहत मिली। हालांकि इस दौरान मार्ग पर लंबा जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय निवासियों रमेश, अजय, महेंद्र, संतोष, बिमला, गीता और सुनीता ने बताया कि कॉलोनी में पेयजल सप्लाई नियमित नहीं है। विभाग की ओर से एक समय पानी दिया जाता है, जो ऊपरी हिस्सों तक नहीं पहुंच पाता। कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि हालात ऐसे हैं कि नहाने तक के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। मजबूरी में सड़क पर उतरकर विरोध करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सुबह और शाम दो बार पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सुंदर नगर और ऑफिसर कॉलोनी का सप्लाई समय तय किया जाए ताकि सभी क्षेत्रों में समान रूप से पानी पहुंच सके।

-------------







पहले वार्ड 16 के लोगों ने लगाया था जाम



उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी वार्ड-16 के लोगों ने टोहाना-फतेहाबाद रोड पर सवा घंटे तक जाम लगाया था। विभाग के अधिकारी द्वारा पानी चलाने के बाद ही जाम खुला था। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरा मौका है जब पानी की कमी पर लोगों ने सड़क जाम की है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पीने के पानी की सप्लाई बाधित न की जाए। लोगों का कहना है कि गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले ही विभाग को व्यवस्था दुरुस्त कर लेनी चाहिए थी। बार-बार हो रहे जाम से आमजन परेशान हैं।


-----------







करीब सवा घंटा दी जा रही है पानी सप्लाई



जन स्वास्थ्य विभाग के जेई मुख्तयार सिंह ने बताया कि सुंदर नगर के लोगों को रोजाना सवा घंटा से अधिक पानी की सप्लाई दी जा रही है। उनका विरोध था कि निजी कॉलेज को जो पीने के पानी का कनेक्शन दिया है उससे उनकी सप्लाई पूरी नहीं हो पाती। जिसके चलते अब कॉलेज के कनेक्शन पर जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। सुंदर नगर व ऑफिसर कॉलोनी के बीच वॉल लगाई जाएगी ताकि दोनों को बराबर समय तक पानी दिया जा सके। लोग दिन में दो बार पानी सप्लाई की मांग कर रहे है। पूरे शहर में नियमित सप्लाई देनी होती है यदि यहां दो बार सप्लाई दी तो शहर के दूसरे हिस्सों में पानी देने में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed