{"_id":"6335d906cc1c226d91527307","slug":"two-brothers-arrested-in-financier-murder-case-sent-to-four-day-remand-fatehabad-news-hsr6433011197","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर हत्या मामले में दो भाई गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंसर हत्या मामले में दो भाई गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के इंद्रपुरा मोहल्ला में 20 सितंबर की रात को फाइनेंसर ईश्वरपाल की कि गई हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हिसार निवासी अभिषेक उर्फ कुटिया और सन्नी उर्फ कबाड़ी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों को गंगानगर और झज्जर लेकर जाएगी। यहां से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने हैं।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वारदात के बाद वह गंगानगर और झज्जर गए थे और वहां पर हथियार छिपाए हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मुख्य आरोपी रवि के साझेदारी में दुकान कर रखी है और दुकान के लिए ईश्वरपाल से फाइनेंस पर रुपये लिए थे। ईश्वरपाल बार-बार रुपये मांग रहा था, इसके चलते हत्या कर दी। वहीं इस मामले में अभी मुख्य आरोपी वाल्मीकि चौक निवासी रवि फरार है। बता दें कि 20 सितंबर को शहर पुलिस ने रामनिवास मोहल्ला निवासी सुशांत की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया था। सुशांत ने आरोप लगाया था कि वह अपने दोस्त ईश्वरपाल के साथ इंद्रपुरा मोहल्ला में गया था। जब लौटने लगे तो आरोपी रवि पारचा, कबाड़ी व अभिषेक ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में घायल ईश्वरपाल की मौत हो गई थी।
कोट
ईश्वरपाल हत्या मामले में दो आरोपी पकड़े हैं। आरोपियों को तीन अक्तूबर तक रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान घटनास्थल की निशानदेही करवानी है और हथियार बरामद करने है।
विज्ञापन
-रिसाल सिंह, बस स्टैंड चौकी प्रभारी