Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A blanket of smog covered the sky, the district's AQI reached 358.

Fatehabad News: स्मॉग की चादर ने ढका आसमान, जिले का एक्यूआई 358 पर पहुंचा

Sat, 14 Nov 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 14 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
A blanket of smog covered the sky, the district's AQI reached 358.
प्रदूषण बढ़ने से शहर में छाई धुएं की चादर। 
फतेहाबाद। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शनिवार को बादलवाही छाई रहने से शहर के वातावरण में स्मॉग की चादर छाई रही। इसके चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 358 पर पहुंच गया जो बहुत कमजोर श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

प्रदूषण के इस स्तर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर दमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए स्थिति अधिक परेशानी वाली बनी हुई है। शनिवार को भी सुबह से शहर के वातावरण में स्मॉग की चादर छाई रही। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद स्मॉग कम हो गई। शनिवार को प्रदूषण का स्तर बढ़कर 358 तक पहुंच गया। वहीं, बादलवाही छाने से आने वाले दिनों में बारिश के आसार है।
विज्ञापन

खराब हुई आबोहवा
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के पैमाने के अनुसार 0 से 50 तक अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में आता है। ऐसे में फतेहाबाद का एक्यूआई 358 पर पहुंचना बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली जलाने के अब तक 14 मामले आए सामने
जिले में फसल अवशेष जलाने की घटनाएं भी चिंता बढ़ा रही हैं। अब तक पराली जलाने के कुल 14 मामले सामने आए हैं। इनमें सात स्थानों पर आग लगाने की पुष्टि हुई है जिसके चलते 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। शेष सात स्थानों में से दो की लोकेशन पंजाब राज्य में मिली जबकि पांच स्थानों पर आग लगने की घटनाएं एक्सीडेंटल पाई गईं है।


इन दिनों तापमान में गिरावट और हवा की गति कम रहने के कारण धूल और धुआं वातावरण से बाहर नहीं निकल पा रहा है। इसके अलावा बादलवाही के कारण वातावरण में नमी बढ़ रही है। यह नमी धुएं के साथ मिलकर वातावरण में स्मॉग की चादर बना देती है। राज्य में रविवार तक आंशिक बादलवाही तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है जिससे स्मॉग की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। बारिश होने या तेज हवा चलने से ही इस धुएं से राहत मिल सकती है।
-डॉ. मदन खिचड़, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed