फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two bikes collide head-on, 3 injured including a couple

Fatehabad News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दंपती सहित 3 घायल

Sun, 05 Apr 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 05 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide head-on, 3 injured including a couple
जाखल। सड़क हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़।
जाखल। गांव तलवाड़ा के समीप घग्घर नदी के पुल पर रविवार शाम को दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे से दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दंपती सहित एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर होने के चलते अग्रोहा रेफर कर दिया। इस हादसे में घायल हुए रामफल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गांव सिहाड़ निवासी रामफल अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर कुलां की ओर से जाखल की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान रतिया के गांव बुर्ज निवासी हरविंदर और राजविंदर सिंह जाखल से कुलां की तरफ जा रहे थे। जब वे गांव तलवाड़ा के समीप घग्घर नदी के पुल पर पहुंचे तो दोनों बाइक की टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। दंपती सहित हरविंदर सिंह अग्रोहा में उपचाराधीन है जबकि राजविंदर जाखल सीएचसी में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक अमरदीप ने बताया की हादसे में रामफल व उसकी पत्नी को अधिक चोट आने के चलते उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार देकर अग्रोहा रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य दो घायलों में हरविंदर को अधिक चोट आने के चलते उसे भी रेफर कर दिया गया है। राजविंदर को प्राथमिक उपचार दिया गया है। उसकी हालत ठीक है।


------------





रास्ता गोल आकार होने के कारण हुआ हादसा



आसपास के लोगों ने बताया कि म्योंद चौकी के रास्ता गोल आकार में है। इस कारण यहां से गुजरते समय कई बार बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है। इसके चलते ही यह दुर्घटना हुई है। लोगों ने हादसे रोकने के लिए प्रशासन से इस रास्ते पर संकेतक लगवाने या कोई अन्य विकल्प तैयार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed