{"_id":"6aa19c17b8b01e008f03c246","slug":"settle-crop-insurance-claims-on-time-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160812-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फसल बीमा दावों का समय पर करें निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फसल बीमा दावों का समय पर करें निपटारा
Wed, 09 Sep 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी डॉ. विवेक भारतीस्त्रोत
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जिलास्तरीय निगरानी समिति की बैठक बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में हुई। डीसी डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों को किसानों के बीमा मामलों और लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करने के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि फसल बीमा योजना से जुड़े मामलों में किसानों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता से जांच कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना होगा।
उन्होंने किसानों से फसल कटाई प्रयोग यानी क्रॉप कटिंग में सहयोग करने की अपील की। इससे फसलों की वास्तविक स्थिति और उत्पादन का सही आकलन करने में मदद मिलेगी। उन्होंने क्रॉप कटिंग निर्धारित नियमों और पारदर्शिता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए। संबंधित रिकॉर्ड का उचित रखरखाव भी सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि मिसमैच या किसी तकनीकी कारण से यदि किसी किसान का बीमा दावा अस्वीकृत होता है तो उसे समय पर जानकारी दी जाए। इससे किसान निर्धारित अवधि में आपत्ति दर्ज कर आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकेंगे। उन्होंने सीएम विंडो सहित फसल बीमा योजना से जुड़ी सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करने के निर्देश दिए।
डीडीए विनोद फोगाट ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्रॉप कटिंग प्रयोग विभागीय गाइडलाइन और निर्धारित नियमों के अनुसार किए जाते हैं। बैठक में एडीसी अनुराग ढालिया, जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी श्यामलाल, डीडीए विनोद फोगाट, एलडीएम लहरीमल सहित संबंधित अधिकारी और ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद रहे।