{"_id":"62133d55eb8fdb4d7141b04c","slug":"two-bike-riders-died-in-accident-in-ratia","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतिया में हादसा: बाइक की आमने सामने की टक्कर, दोनों बाइक सवारों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया में हादसा: बाइक की आमने सामने की टक्कर, दोनों बाइक सवारों की जान गई
Mon, 21 Feb 2022 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:51 PM IST
सार
गांव हडोली निवासी 15 वर्षीय किशोर गुरदित अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। वहीं सामने से बाइक पर 20 वर्षीय युवक गगनदीप आ रहा था।
विज्ञापन
रतिया में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतिया क्षेत्र के गांव हडोली में रविवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने रतिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव हडोली निवासी 15 वर्षीय किशोर गुरदित अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। वहीं सामने से बाइक पर 20 वर्षीय युवक गगनदीप आ रहा था। दोनों के बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई दोनों बाइक से गिरकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर थोड़ी देर बाद ही दोनों ने दम तोड़ दिया। गांव के दो युवकों की मौत की सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन