फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two arrested for killing youth with axe in Jakhal

फतेहाबाद: जाखल में युवक के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for killing youth with axe in Jakhal
जाखल। जाखल के गंदे नाले के पास कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या करने के मामले में जाखल पुलिस नेे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, डंडे व ईंट आदि भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि 15 फरवरी को जाखल के गंदे नाले के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। मामले की जानकारी देते हुए जाखल थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि जाखल में लकड़ी कटाई का कार्य चल रहा था। इस कार्य के लिए मक्खन सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ बुल्ट निवासी गांव मोफर, जिला मानसा पंजाब व एक 16 साल का किशोर भी आया हुआ था। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी की रात को तीनों ने मिलकर शराब का सेवन किया था। इस मामले में बात सामने आई है कि मक्खन सिंह व गुरप्रीत उर्फ बुल्ट के बीच पहले से रंजिश चल रहे थे। वह कई बार आपस में झगड़ चुके थे। वारदात की रात को भी दोनों में शराब के नशे में किसी बात को लेकर बहस हो गई। गुस्साए गुरप्रीत व नाबालिग ने पहले मक्खन सिंह पर डंडों व ईंटों से वार किया और इसके बाद उसके सिर में कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जाखल के पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। गुरप्रीत सिंह को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed