फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two and a half month old child died after vaccination in polyclinic

Fatehabad News: पॉलीक्लीनिक में टीकाकरण के बाद ढाई माह के बच्चे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two and a half month old child died after vaccination in polyclinic
कबीर की फाइल फोटो।
फतेहाबाद। शहर के हुडा सेक्टर तीन के पॉलीक्लीनिक में ढाई माह के बच्चे कबीर की नियमित टीकाकरण के बाद हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन निजी वाहन से बच्चे को नागरिक अस्पताल की नर्सरी में लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 17 साल बाद दंपती को आईवीएफ तकनीक से बेटा हुआ था। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने नागरिक अस्पताल की नर्सरी के बाहर हंगामा किया। शहर थाना के कार्यकारी प्रभारी प्रहलाद सिंह अस्पताल में पहुंचे और परिजनों को आश्वासन देकर उनके गुस्से को शांत कराया। वहीं, पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

आईटीआई में इंस्ट्रक्टर हुडा सेक्टर तीन निवासी बलवान सिंह ने बताया कि बेटे को ढाई माह का होने पर पॉलीक्लीनिक में टीकाकरण करवाने के लिए लेकर गए थे और बच्चा स्वस्थ था। यहां पर कर्मचारी तमन्ना ने टीका लगाया और दवाई पिलाई। इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। इसको लेकर अस्पताल स्टाफ को कहा गया। हालांकि स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया और नागरिक अस्पताल फतेहाबाद रेफर कर दिया। आरोप है कि टीकाकरण करने वाली एएनएम ने प्राथमिक उपचार नहीं दिया। पॉलीक्लीनिक से नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे की मां मीना फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी के सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया है कि जांच कमेटी ने रिपोर्ट सौंप दी है। जांच रिपोर्ट में स्टाफ की लापरवाही सामने आई है। परिजनों ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया और अग्रोहा मेडिकल ले गए। इस मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। परिजनों का कहना है कि टीकाकरण के बाद बच्चे की हालत बिगड़ी और अस्पताल में एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं थी। निजी गाड़ी में नागरिक अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

परिजन बच्चे को टीकाकरण कराने के लिए लाए थे। स्टाफ ने टीकाकरण किया और 15 मिनट बैठने के लिए कहा। इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी है। इसके बाद बच्चे को नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन जान नहीं बच पाई। इस मामले में जांच कमेटी से तुरंत रिपोर्ट मांगी गई। कमेटी की रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में स्टाफ की लापरवाही सामने आई है।

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।

कोट
पॉलीक्लीनिक में बच्चे की मौत के मामले में परिजनों के बयान पर स्वास्थ्यकर्मी तमन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

- प्रहलाद सिंह, कार्यकारी शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed