फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two accused arrested with illegal weapons near the Ghaggar River.

Fatehabad News: घग्घर नदी के पास अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी किए गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 30 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with illegal weapons near the Ghaggar River.
पुलिस गिरफ्त में आर्म्स एक्ट के आरोपी।
रतिया। सीआईए रतिया व शहर पुलिस ने अपनी कार्रवाई में अवैध हथियार रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्तौल, पांच कारतूस और एक कार बरामद की है। दोनों के खिलाफ थाना शहर रतिया में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पर ही पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज है
विज्ञापन

डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि पहली कार्रवाई सीआईए रतिया पुलिस ने टोहाना रोड बाईपास स्थित घग्घर नदी के पास की। पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान बुढलाडा रोड की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस वाहन को देखकर चालक वार्ड नंबर चार, पुरानी गौशाला मोहल्ला निवासी बब्बू उर्फ पोपल ने कार को तेज गति से टोहाना बाइपास की ओर मोड़ने का प्रयास किया लेकिन कार बंद हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने संदेह के आधार पर चालक को काबू कर तलाशी ली। तलाशी में उसकी पैंट की जेब से 32 बोर का देशी पिस्तौल बरामद हुआ। मैगजीन में 4 कारतूस मिले। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बब्बू उर्फ पोपल के खिलाफ थाना शहर रतिया में कुल 21 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें वर्ष 2019 से 2026 तक मारपीट, धमकी, हथियार, एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। इनमें 2020 का एक मामला आर्म्स एक्ट से संबंधित भी बताया गया है।
दूसरी कार्रवाई थाना शहर रतिया पुलिस ने फतेहाबाद रोड स्थित सुखमणी नहर ब्रांच के पास की। पुलिस टीम गश्त कर रही थी।
इसी दौरान एक युवक वार्ड नंबर 12, अरोड़ा कॉलोनी निवासी नितीश पुलिस वाहन को देखकर पेड़ की आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे काबू कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी काली जींस की जेब से .315 बोर का देशी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नीतिश के खिलाफ भी कुल आठ प्राथमिकी दर्ज हैं। डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ थाना शहर रतिया में आर्म्स एक्ट के तहत मामले प्राथमिकी दर्ज की गई हैं व दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed