{"_id":"68f27ae3550f606bb008078b","slug":"two-accused-arrested-in-majra-showroom-theft-case-32-cases-registered-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-142266-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: माजरा के शोरूम में चोरी मामले में दो आरोपी काबू, 32 मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: माजरा के शोरूम में चोरी मामले में दो आरोपी काबू, 32 मामले हैं दर्ज
Fri, 17 Oct 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव माजरा में वस्त्र भंडार पर हुई चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। इस मामले में पुलिस चोरी में प्रयुक्त गाड़ी को पहले ही बरामद कर चुकी है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ 32 मामले दर्ज हैं।
यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी है। एसपी ने बताया कि स्कूल डायरेक्टर नितिन मेहता की चेन स्ननेचिंग मामले को भी सुलझा लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज ट्रैक कर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
तीन अक्तूबर की रात को हुई थी चोरी
तीन अक्तूबर की रात को गांव माजरा में माजरा फैशन कैंप में शोरूम में रखा माल चोरी किया गया था। शोरूम संचालकों ने 35 से 40 लाख रुपये का सामान चोरी होने का दावा किया था। आरोपियों की पहचान बताने वालों के लिए उनकी तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था।