फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two accused arrested in Akashdeep murder case

Fatehabad News: आकाशदीप हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 25 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in Akashdeep murder case
जाखल। गांव मुस्साखेड़ा के आकाशदीप हत्याकांड के मामले में पुलिस ने गांव के ही बिंटू सिंह उर्फ बिट्टू और गांव रूपांवाली निवासी मंजीत सिंह उर्फ निंबू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिंटू के खिलाफ दो और मनजीत के खिलाफ पहले एक मामला दर्ज है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को गांव मुस्साखेड़ा निवासी आकाशदीप के साथ कुछ युवकों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई थी। इससेस वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में मुस्साखेड़ा निवासी हैप्पी सिंह की शिकायत पर थाना जाखल में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में उल्लेख किया गया था कि कुछ नामजद युवकों ने डंडों व लोहे की रॉड से आकाशदीप की बेरहमी से पिटाई की जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में पूर्व में पांच आरोपियों छिन्दा सिंह, कृष्णा, सोमजीत उर्फ सोमी, तारिफ उर्फ अवतार और गुरलाल उर्फ लाली को 12 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed