फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two accused arrested for opening bank accounts by luring people with the promise of low-interest loans

Fatehabad News: कम ब्याज पर लोन का झांसा देकर बैंक खाते खुलवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for opening bank accounts by luring people with the promise of low-interest loans
फतेहाबाद। साइबर थाना क्राइम पुलिस ने कम ब्याज दर पर बैंक लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों के आधार व पैन कार्ड हासिल कर उनके नाम पर बैंक खाते खोलने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी जंटा सिंह निवासी कुनाल और काला सिंह निवासी रत्ताथेह से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना के प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि 21 अगस्त को गांव दिवाना निवासी संजू दास की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, दो व्यक्ति बैंक कर्मचारी बनकर गांव में पहुंचे और कम ब्याज पर लोन दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने शिकायतकर्ता और उसके साथ मौजूद लोगों से आधार व पैन कार्ड लेकर सिविल स्कोर जांचने के नाम पर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी की। इसी दौरान शिकायतकर्ता के मोबाइल पर एयरटेल पेमेंट्स बैंक में ई-केवाईसी होने का संदेश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर उसने आरोपियों से बैंक संबंधी पहचान या दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई प्रमाण नहीं दिखा सके। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उसके नाम पर एयरटेल पेमेंट्स बैंक का करंट अकाउंट खोलकर उसे आगे बेच दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed