फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two accused arrested for highway robbery using fake pistol

Fatehabad News: नकली पिस्तौल दिखाकर हाईवे पर लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for highway robbery using fake pistol
फतेहाबाद में लूट के मामले में पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर जाते हुए पुलि
फतेहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास पर नकली पिस्तौल दिखाकर दो युवकों से लूटपाट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला आजादनगर निवासी प्रमोद उर्फ प्रमोदी और गांव खान मोहम्मद निवासी अजय उर्फ अजिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 720 रुपये, वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल और खिलौने जैसी पिस्तौल बरामद की है।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी प्रह्लाद राय ने बताया कि पुलिस ने चार दिसंबर को तोशाम निवासी अनिल की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर जिला भिवानी निवासी दोस्त अजमेर के साथ तोशाम से एक शादी में शामिल होने सिरसा जा रहे थे, जैसे ही वह फतेहाबाद में हिसार-सिरसा बाईपास पर सैनी ढाणी के पास पेशाब करने के लिए रुके तो इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल के पास आ गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने उन पर पिस्तौल तान दी और उनसे एक हजार रुपये छीनकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में जांच अधिकारी एसआई राजेंद्र कुमार ने दोनों आरोपियों को हांसपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जीएनएम छात्र से भी की लूट :
कालीरावण निवासी जीएनएम के छात्र संदीप बुधवार सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव जा रहे थे। जब वह हिसार-सिरसा रोड पर भूना पुल से आगे गांव धांगड़ की तरफ पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और उन्हें रुकवा लिया। पिस्तौल दिखाकर वह पर्स ले गए। उसके पर्स में 600 रुपये और जरूरी दस्तावेज रखे थे। पीड़ित छात्र ने पुलिस को शिकायत दी थी।

-
मौज-मस्ती करने के लिए करते थे वारदात :
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह बेरोजगार हैं। कोई काम न होने के कारण मौज मस्ती करने के लिए रुपये की कमी हुई तो इस जरूरत को पूरा करने के लिए वह खिलौना पिस्तौल से डराकर नकदी छीनने लगे। पुलिस उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed