{"_id":"6ab2b4f87a899f8c320b657e","slug":"tubewell-cable-stolen-for-the-third-time-in-ten-days-in-gullarwala-village-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-161581-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव गुल्लरवाला में दस दिन में तीसरी बार ट्यूबवेल केबल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव गुल्लरवाला में दस दिन में तीसरी बार ट्यूबवेल केबल चोरी
Tue, 22 Sep 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
कुलां। चोरों द्वारा ट्यूबवेल की काटी गई तार। संवाद
कुलां। गांव गुल्लरवाला में ट्यूबवेलों से केबल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले दस दिनों में तीसरी बार चोर ट्यूबवेल की केबल काटकर ले गए। इससे किसानों में रोष है और फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
ग्रामीण मंदीप सिंह, अमरीक सिंह, सर्वजीत सिंह, प्रेम सिंह, जसवीर सिंह और नानक राम ने बताया कि करीब दस दिन पहले मंगा राम के ट्यूबवेल से केबल चोरी हुई थी। इसकी शिकायत सदर थाना टोहाना में दी गई थी। इसके बाद भी चोरी की घटनाएं नहीं रुकीं।
ग्रामीणों के अनुसार बीती रात चोरों ने फिर एक ट्यूबवेल की केबल चोरी कर ली। लगातार हो रही वारदात से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्यूबवेल बंद होने से खेतों में फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों का पता लगाने की मांग की है।