फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Truck driver arrested with 5 kg poppy husk

फतेहाबाद: पांच किलो चूरापोस्त के साथ हिसार का ट्रक चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:33 AM IST
विज्ञापन
Truck driver arrested with 5 kg poppy husk
टोहाना। नशा तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक ट्रक चालक को काबू कर पांच किलो चूरापोस्त बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हिसार के गांव लांदड़ी निवासी संजय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सीआईए टोहाना पुलिस की टीम एएसआई दलबीर सिंह के नेतृत्व में गश्त पर थी। टीम जब गांव समैण में नरवाना रोड पर पहुंची तो पुलिस को सूचना मिली कि गांव लांदड़ी जिला हिसार निवासी संजय नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है और वह ट्रक में हिसार की तरफ से चूरापोस्त लेकर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने गांव भीमेवाला के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक को पुलिस टीम ने जब रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक घबरा गया और ट्रक की स्पीड तेज कर दी। इस पर पुलिस ने सरकारी गाड़ी को ट्रक के आगे लगाकर उसे रुकवा लिया और चालक को काबू कर लिया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली केबिन में रखे प्लास्टिक कट्टे में से पांच किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed