फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Truck crashed near Kharakhedi, 49 animals were found when the police reached

खाराखेड़ी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुुआ ट्रक, पुलिस पहुंची तो ठूंसे हुए मिले 49 पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Truck crashed near Kharakhedi, 49 animals were found when the police reached
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे नौ पर गांव खाराखेड़ी के समीप एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से पुलिस ने 49 पशु पशु बरामद किए हैं। ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक में पशुु ठूंसे हुए मिले। पुलिस ने मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत यूपी के सहारनपुर जिला निवासी शनवर व राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला निवासी सद्दाम हुसैन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ट्रक से सभी पशुओं को मुक्त करवाकर खाराखेड़ी की गौशाला में रखा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बड़ोपल चौकी पुलिस को सूचना मिली कि गांव खाराखेड़ी के नेशनल हाइवे पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर खड़ा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो निर्माणाधीन पुल के पास सर्विस रोड पर खड़े ट्रक को चेक किया गया तो उसमें कटड़े व भैंस ठूंस-ठूंस कर भरी हुईं थीं। इस पर पुलिस टीम ने जब ट्रक में सवार लोगों के बारे में पूछताछ की तो मौके पर कुरेसिया गंगोह जिला सहारनपुर यूपी निवासी शनवर मिला और उसने बताया कि ट्रक को उसका दोस्त किकरवाली जिला हनुमानगढ निवासी सदाम हुसैन चला रहा था और हादसे में सदाम को चोट लग गई है। सदाम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद ट्रक में ठूंसे पशुओं को मुक्त करवाया गया तो गाड़ी में से 42 कटड़े व 7 भैंसें भरी हुईं मिली। सभी पशुओं को खाराखेड़ी की गौशाला में भिजवाया गया जबकि ट्रक को पुलिस ने कब्ज में लेकर ट्रक सवार शनवर और सदाम हुसैन पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed