फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Truck collides with pickup in fog on highway, speed of trains slowed down

Fatehabad News: हाईवे पर धुंध में पिकअप से ट्रक टकराया, मंद पड़ी ट्रेनों की रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with pickup in fog on highway, speed of trains slowed down
फतेहाबाद। जिले में मंगलवार को भी छाई रही गहरी धुंध ने वाहनचा लकों को खूब परेशान किया। धुंध के चलते नेशनल हाईवे पर ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ट्रक व पिकअप नेशनल हाईवे पर ही पलट गए। हांसपुर रोड पर ओवरब्रिज बनने के कारण यहां धुंध में हादसे अधिक हो रहे हैं। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मी और आसपास के लोगों ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर धुंध में आ रहे वाहनों को इशारा कर-करके धीमा करवाया ताकि हादसे न हों।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर क्षेत्र के निवासी पिकअप चालक जावेद ने बताया कि वह सिरसा जिले के गांव अबूबशहर से पिकअप में किन्नू भरकर सहारनपुर जा रहा था। फतेहाबाद के हांसपुर रोड पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते सड़क रात करीब 11 बजे दूसरी गाड़ी आगे रुकी हुई थी। उसको देखकर उसने भी गाड़ी रोक दी। रोकते ही पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी पिकअप और ट्रक दोनों पलट गए। उसे व उसकी गाड़ी के परिचालक को चोट नहीं लगी। मगर ट्रक चालक के पैर में चोट लगी, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


दो घंटे देरी से आई किसान एक्सप्रेस
गहरी धुंध के कारण सबसे अधिक परिवहन व्यवस्था बाधित हो रही है। रेलगाड़ियों के देरी से पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भट्टू रेलवे स्टेशन पर बठिंडा से चलकर दिल्ली जाने वाली किसान एक्सप्रेस दो घंटे चार मिनट की देरी से आई। इसके अलावा गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से पहुंची। इस कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को देरी से गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

धुंध का गेहूं की फसल को होगा फायदा
मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन में ही अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. मुकेश मेहला ने बताया कि धुंध का गेहूं सहित सभी फसलों को फायदा है। पहले जहां गेहूं की अगैती फसल में बालियां आ गई थी, वहां पौधों की अधिक बढ़वार नहीं हो पाएगी। मगर बाकी जगह गेहूं की फसल को धुंध ने जबरदस्त लाभ पहुंचाया है। अगैती व पछेती गेहूं की फसल को इस समय बढ़वार के लिए ऐसी धुंध की बेहद जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्टू रेलवे स्टेशन पर इन रेलगाड़ियों को हुई देरी
हरियाणा एक्सप्रेस : 58 मिनट
किसान एक्सप्रेस : 2 घंटे 4 मिनट
गंगानगर-दिल्ली ट्रेन : 1 घंटे 5 मिनट
रेवाड़ी-फाजिल्का ट्रेन : 1 घंटा 12 मिनट
धुरी-सिरसा ट्रेन : 1 घंटा 20 मिनट

गोरखधाम एक्सप्रेस - 2 घंटे


जाखल जंक्शन पर ये गाड़ियां रहीं लेट
पातालकोट एक्सप्रेस : 39 मिनट
सरबत दा भला एक्सप्रेस : 33 मिनट

जींद-फिरोजपुर ट्रेन : 40 मिनट
कोट
धुंध के मौसम में वाहनचालकों को बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। गाड़ियों में फॉग लाइट जलाएं। गति धीमी रखें। यातायात नियमों का पालन करते रहें। हादसों को रोकने के लिए सजगता बेहद जरूरी है।
-कुलदीप सिंह, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed