{"_id":"cb8eab97cda24d28bae18638f00612ea","slug":"truck-blew-by-angry-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय देख फूंक दिया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय देख फूंक दिया ट्रक
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Wed, 24 Sep 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो तस्करी से नाराज लोगों ने दमकोरा रोड पर एक ट्रक को आग लगा दी। इस ट्रक में गाय लदी हुई थी, गोभक्तों ने उन्हें पकड़ा तो ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गये। गुस्साए लोगों ने गायों को ट्रक से उतार कर आग लगा दी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार सिंबल रोड पर जाखल की ओर से गायों से भरा एक ट्रक आ रहा था। गो-सेवकों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने ट्रक को रोक लिया, इस दौरान ट्रक के चालक और परिचालक फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
इस पर कुछ लोगों ने गायों को उतार कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और उसको दमकोरा रोड पर लाकर आग के हवाले कर दिया। ट्रक में लगी आग को देख कर वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी और मोके पर पहुंची। तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रक पूरी तरह जल चुका था।
थाना शहर प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि दमकोरा रोड पर एक ट्रक में आग लगी हुई है। हमने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और मोके पर जा कर देखा कि एक ट्रक आग की लपटों से घिरा हुआ था।
पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोषियों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।