{"_id":"6244a4848ada6b2d0b252a11","slug":"troubled-youth-commits-suicide-due-to-cheating-in-love-affair-case-filed-against-9-including-girlfriend-fatehabad-news-hsr6279120173","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से परेशान युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका समेत 9 पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से परेशान युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका समेत 9 पर मामला दर्ज
विज्ञापन
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने और प्रेमिका के परिवार के लोगों द्वारा मारपीट करने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। मामले में मृतक युवक राकेश कुमार की मामी ने सदर थाना में शिकायत दी है। आरोप है कि युवक को उसकी प्रेमिका ने पहले घर बुलाकर पिटवाया और फिर उसके घर आकर पीटा, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली है। मामले में सदर पुलिस ने मृतक युवक की मामी की शिकायत पर आरोपी भीम सिंह, विक्की, भजनलाल उर्फ काला, बबली, हरीराम, कमला, संदीप, घोली और प्रेमिका के खिलाफ मारपीट करने, आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
मामले के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में सीतोदेवी ने बताया कि गांव निवासी राकेश कुमार की रिश्ते में मामी लगती हूं। आरोप है कि 29 मार्च को जब वह छत पर बैठी थी तो शोर सुनकर पड़ोस में राकेश के घर देखा तो गांव के ही भीम सिंह, विक्की, काल उर्फ भजन, बबली, हरिराम, कमला, संदीप, घोली मारपीट कर रहे थे। आरोपियों के पास हथियार भी थे। इसके बाद वह मौके पर पहुंची और पड़ोसी भी आ गए। आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद राकेश ने बताया कि उसकी प्रेमिका उसे घर से बुलाकर ले गई थी और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद अब उसके घर आकर मारपीट की है। राकेश ने यह भी बताया कि वह युवति के साथ प्यार करता है, लेकिन उसने उसके साथ धोखा करके अपने परिवार के साथ योजना बनाकर घर बुलाकर मारपीट की और फिर मेरे घर आकर मारपीट की है। सीतोदेवी ने शिकायत में बताया कि राकेश बेइज्जती महसूस कर रहा था और उक्त आरोपियों से डरा हुआ था। इसके चलते कुछ देर बाद घर से चला गया और कोई जहरीली वस्तु खा ली और वापस घर आ गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई।
वर्जन
गांव में युवक ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में युवक की मामी ने बयान दर्ज करवाएं हैं। आरोप है कि उसका गांव की लड़की के साथ संबंध था, इसका पता लड़की के परिवार को लग गया। इसके चलते उन्होंने मारपीट की। इससे परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
- यादविंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी