फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Troubled by the heaps of garbage and the foul smell, the agitation of the sanitation workers intensified

Fatehabad News: कचरे के ढेर व बदबू से परेशान जनता सफाईकर्मियों का आंदोलन तेज हुआ

Tue, 12 May 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 12 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the heaps of garbage and the foul smell, the agitation of the sanitation workers intensified
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी स्त्रोत : संघ
फतेहाबाद। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रही। दूसरी तरफ हड़ताल के चलते जिले में हालात खराब हो रहे हैं। पांच शहरों में करीब 1800 टन कचरा जमा हो चुका है। शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों में कचरे के ढेर लगे हैं। लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर गुजर रहे है ताकि बदबू से बचा जा सके।
विज्ञापन


घर-घर कचरा उठान गाड़ियां न आने से लोग कचरे को सड़कों पर फैंक रहे हैं। वहीं हालात खराब होते देख मंगलवार को पार्षदों ने चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची को पत्र लिखकर आपात बैठक बुलाने के लिए कहा है। हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार को बातचीत के लिए बुलाने पर समाधान होने के आसार हैं।
विज्ञापन


इधर दमकलकर्मियों की हड़ताल भी 35वें दिन में प्रवेश कर गई है। सफाईकर्मियों की धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा ने और मंच का संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने किया। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव भी धरनास्थल पर पहुंचे और समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए नरेश राणा, ओम प्रकाश लोट और वीरू रत्ती ने प्रदेश सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने कहा कि एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री अन्य राज्यों में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए असम व अन्य जगहों के दौरों पर हैं। दूसरी ओर उनके अपने प्रदेश के सभी 90 शहरों में गंदगी के ऊंचे अंबार लगे हुए हैं। आलम यह है कि मुख्य बाजारों और सड़कों पर जमा कचरे के कारण आम जनता परेशान होकर उसमें आग लगा रही है।

इस कचरे से उठने वाले धुएं से रिहायशी इलाकों में प्रदूषण फैल रहा है और बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है लेकिन सरकार इसे देखकर भी अनदेखा कर रही है। धरने को स्थानीय पार्षदों का भी समर्थन मिला। वार्ड 8 से पार्षद चंद्रभान वधवा, पार्षद सुखदेव सिंह और पार्षद मोहन लाल नारंग ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराया।

------------



12 दिन बाद पार्षदों ने समझा दर्द

शहर के बिगड़ते हालातों और जनता की परेशानी को देखते हुए पार्षदों ने नगर परिषद चेयरमैन को पत्र लिखा है। पार्षद मोहन लाल नारंग, चंद्रभान, सुखदेव सिंह, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र आहूजा और निर्मल सिवाच ने प्रधान खिंची को पत्र लिखकर शहर की सफाई व्यवस्था व नारकीय स्थिति से अवगत कराया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद की आम सभा की आपात बैठक बुलाने की मांग की है। पार्षदों ने अपने पत्र में कहा है कि पूरा शहर इस वक्त डंपिंग प्वाइंट में तब्दील हो चुका है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों के कारण बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि परेशान होकर लोग अब सड़कों पर ही कूड़े को आग लगा रहे हैं। इससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को दोहरा नुकसान हो रहा है। हालांकि पार्षदों का कहना है कि इस हड़ताल का समाधान प्रदेश सरकार के स्तर पर होना है लेकिन प्रतिनिधि होने के नाते वे अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते।


-

हड़ताल सुलझाने को भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल को समाप्त करवाने के लिए महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक और भाजपा नेता भवानी सिंह ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ नगरपरिषद में धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत कर्मचारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान नगरपालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें अपना मांगपत्र सौंपा और मांगों के त्वरित समाधान की अपील की। उन्होंने बताया कि महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed