{"_id":"65e0ca236fd0cbf4720f7d0d","slug":"troubled-by-lack-of-drainage-people-camped-at-mlas-office-for-three-hours-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-113604-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जल निकासी न होने से परेशान लोगों विधायक कार्यालय पर तीन घंटे तक डाला पड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जल निकासी न होने से परेशान लोगों विधायक कार्यालय पर तीन घंटे तक डाला पड़ाव
विज्ञापन
फतेहाबाद। गंदे पानी की निकासी नहीं होने से गुस्साए स्वामी नगर व हरनाम काॅलोनी के लोगों ने वीरवार को दूसरे दिन विधायक दुड़ाराम के अनाज मंडी स्थित कार्यालय पर तीन घंटे तक पड़ाव डाले रखा। महिलाओं ने स्पष्ट किया कि जब तक जल निकासी पर काम शुरू नहीं होता, विधायक कार्यालय के बाहर डटी रहेंगी। मामले की गंभीरता को भांपते हुए विधायक ने जन स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद के तमाम अधिकारियों को अपने कार्यालय में तलब करके समस्या हल करवाने पर मंथन शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे बाद विधायक ने रोष जता रहे लोगों को आश्वस्त किया कि शुक्रवार शाम तक उनके क्षेत्र से गंदे जल की निकासी का ठोस हल निकाल लिया जाएगा। इसके बाद ही लोगों का रोष शांत हुआ।
बता दें कि वीरवार सुबह ही बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व युवा विधायक दुड़ाराम के कार्यालय पर पहुंच गए। यहां विधायक के समक्ष सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप सिंह, सितारा देवी, रामकिशन तंवर, चिरंजीलाल आदि ने जल्द जल निकासी का प्रबंध करवाने की मांग रखी। विधायक ने तुरंत डीएमसी संजय बिश्नोई व नगर परिषद के एक्सईएन अमित कौशिक को फोन करके अगले दो दिन में स्वामी नगर, हरनाम काॅलोनी में जल भराव समस्या का निदान करने के निर्देश दिए। विधायक के आश्वासन के बाद भी रोष जताने पहुंची महिलाओं ने कार्यालय के बाहर पड़ाव डाल दिया। इस बीच विधायक दुड़ाराम ने भी रोष प्रकट करने पहुंचे लोगों का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि स्वामी नगर, हरनाम काॅलोनी में जल निकासी की समस्या लोगों के जी का जंजाल बनी हुई है। समाधान के नाम पर नेताओं, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से लोगों को सिर्फ कोरे दिलासे मिलते रहे हैं। अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा, समस्या का समाधान न होने तक जनाक्रोश बरकरार रहेगा। विधायक दुड़ाराम ने अधिकारियों को तलब करके अगले दो दिन में कोई हल निकाले जाने की हामी भरी है, यदि दो दिन में हल नहीं निकला तो अगली रणनीति बनाएंगे।
को
:: लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। जल्दी ही समाधान हो जाएगा।
दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद