फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Troubled by lack of buses, students blocked the main road in Chandar Kalan.

Fatehabad News: बसों की कमी से परेशान विद्यार्थियों ने चंदड़ कलां में मुख्य रोड पर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Troubled by lack of buses, students blocked the main road in Chandar Kalan.
गांव चंदडकला में जाम लगाए खडे छात्र-छात्राएं।
टोहाना। गांव चंदड़ कला में बसों की कमी की समस्या से परेशान विद्यार्थियों ने मुख्य रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और सरकार से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की। इस दौरान टोहाना से भूना व फतेहाबाद जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पाकर पहुंचे गांव के सरपंच प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह ने पुलिस के सहयोग से विद्यार्थियों को समझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। इस रूट पर छह निजी बसों व चार रोडवेज बसों के चलाने को लेकर रूट का चार्ट बनाकर भेजा गया है। इसकी मंजूरी आरटीओ कार्यालय से मिलनी है, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी अधिकारी की ओर सेे मंजूरी नहीं दी गई है। इसके चलते यह परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


स्कूल व कॉलेज जाने के लिए नहीं मिलती बस :

गांव चंदड़ कला निवासी प्रेम व काला राम ने कहा कि गांव से अनेक विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए टोहाना जाते हैं, लेकिन इस रोड पर बसों की संख्या काफी कम है। उन्होंने कहा कि पहले इस रूट पर प्राइवेट बसें अधिक संख्या में चलती थी, किन्हीं कारणों से बसें कम आ रही हैं। इसकी वजह से विद्यार्थियों को आवाजाही करने में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बसों की संख्या को बढ़ाना चाहिए। वहीं जो बसें अपना चक्कर मिस करती हैंं उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बसे कम आने से मजबूरन बच्चों को छतों पर बैठकर या खिड़की से लटक कर आना पड़ता है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। निजी बस चालक जान-बूझकर छात्राओं को भी टिकट लेने के लिए कहते हैं। यदि वो टिकट नहीं लेती तो वे उस गांव में बस को रोकते नहीं। इसके चलते कई बार विवाद हुआ है। सरकार की ओर से पास बनाने के बाद भी इस रूट पर निजी बस चालक मनमर्जी कर रहे हैं। इस दौरान थाना सदर पुलिस व गांव के सरपंच प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------
भूना-फतेहाबाद रूट पर छह निजी बस और चार रोडवेज बस चलाने का रूट बनाकर आरटीए फतेहाबाद को मंजूरी के लिए भेजा गया है। इसकी छह महीने से अप्रूवल नहीं आई है। आरटीओ ऑफिस से परमिशन मिलने के बाद यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
- सुरेश दहिया, डीआई, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article