{"_id":"682e1c9c202790734d0df3d2","slug":"transformers-are-getting-heated-due-to-increased-consumption-and-power-cuts-are-taking-place-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-134216-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खपत बढ़ने से गर्म हो रहे ट्रांसफार्मर, लग रहे कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खपत बढ़ने से गर्म हो रहे ट्रांसफार्मर, लग रहे कट
Thu, 22 May 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 22 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के बिजली निगम कार्यालय में उपभोक्ताओं की शिकायत सुनते एसडीओ रविंद्र व अन्य कर्मचारी
फतेहाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली की खपत दोगुना तक बढ़ गई है। तापमान में बढ़ोतरी के चलते शहर में अघोषित बिजली के कट लगने शुरू हो गए हैं। इसको लेकर बिजली निगम के कर्मचारी दिन-रात उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहे है। बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। शहर के एसडीओ रविंद्र ने अलसुबह करीब चार बजे तक कार्यालय में बैठकर लोगों की शिकायत सुनी।
पिछले एक सप्ताह से फतेहाबाद में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे बचाव के लिए लोग घरों में एसी, पंखे और कूलर का सहारा ले रहे हैं। इसका सीधा असर बिजली की खपत पर पड़ रहा है। बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में ही शहर में बिजली की खपत में 75,000 यूनिट का इजाफा हुआ है। हालांकि अभी इस आंकड़े में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
शहर में पिछले एक सप्ताह में हुई बिजली की खपत यूनिट में
बुधवार- 3,51,000
वीरवार- 2, 62,000
शुक्रवार- 3,11,000
शनिवार- 3, 59,000
रविवार- 3, 57,000
सोमवार- 3, 80,000
मंगलवार- 4, 25,000
ट्रांसफार्मर हो रहे हैं गर्म
बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं। शहर के कई इलाकों में ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक भार झेल रहे हैं, जिससे वे लगातार गर्म होकर ट्रिप हो रहे हैं। इससे बिजली आपूर्ति में बार-बार बाधा आ रही है और लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रात के समय गर्मी से राहत पाने के लिए लोग सबसे ज्यादा बिजली उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
रात एक बजे शहरी उपमंडल के एसडीओ शिकायतें सुनने पहुंचे कार्यालय
शहरी बिजली निगम के एसडीओ रविंद्र मंगलवार रात करीब एक बजे से लेकर अलसुबह चार बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनने के लिए बिजली निगम कार्यालय पहुंचे। गर्मी के कारण बिजली आपूर्ति काफी प्रभावित हो रही है और उपभोक्ताओं की शिकायतें भी बढ़ गई हैं।
तापमान बढ़ने के साथ बढ़ रही बिजली की खपत
बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि वे स्थिति को सामान्य करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और नए ट्रांसफार्मर लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है। साथ ही गर्म हो रहे ट्रांसफार्मरों की निगरानी की जा रही है और उन्हें ठंडा रखने के उपाय किए जा रहे हैं। हालांकि, जिस गति से तापमान बढ़ रहा है, उस हिसाब से बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है, जिससे स्थिति को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो रहा है।
शहर में इन दिनों बिजली की खपत में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसको लेकर रात एक बजे से लेकर अलसुबह चार बजे तक मैंने बिजली निगम कार्यालय में पहुंचकर लोगों की फोन कॉल पर शिकायतें सुनी। बिजली की कटौती की समस्या का मुख्य कारण है उपभोक्ता बिजली के नए उपकरण खरीद रहे हैं। लेकिन बिजली का लोड नहीं बढ़वा रहे हैं। इससे बिजली के ट्रांसफार्मर जलने व फ्यूज हटने की समस्या पैदा हो रही है।
रविंद्र, एसडीओ, शहरी उपमंडल बिजली निगम फतेहाबाद