{"_id":"6a6b8e6675f08ae5be0629c0","slug":"transformer-falls-after-being-hit-by-a-school-bus-lying-on-the-road-causes-inconvenience-to-people-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-158362-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्कूल बस की टक्कर से गिरा ट्रांसफार्मर, सड़क पर पड़ा रहने से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्कूल बस की टक्कर से गिरा ट्रांसफार्मर, सड़क पर पड़ा रहने से लोग हुए परेशान
Thu, 30 Jul 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में स्कूल बस की टक्कर से गिरा बिजली का ट्रांसफार्मर। संवाद
फतेहाबाद। शहर के हिसार रोड पर बने औद्योगिक क्षेत्र में स्कूल बस की टक्कर से एक बिजली का ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से बीच गली में पड़ा है। जिस कारण पहले तो क्षेत्र में कई फैक्ट्री की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। निगम की ओर से कारखानों की बिजली आपूर्ति तो शुरू कर दी गई है लेकिन अब तक नीचे गिरे हुए ट्रांसफार्मर को नहीं हटाया गया है। जिस कारण हादसे की आशंका बनी हुई है।
उद्योग संचालकों का कहना है कि सड़क के बीच ट्रांसफार्मर लगाने की गलती अब लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ रही है। जिस दिन स्कूल बस की टक्कर ट्रांसफार्मर से हुई थी उस समय लाइट नहीं थी जिस कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यदि अब भी समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अमर उजाला अंक में 13 जून को संवाद न्यूज एजेंसी की तरफ से प्रकाशित खबर में यह मुद्दा भी उठाया था।
-- --
गली के बीच में लगा है ट्रांसफार्मर
औद्योगिक क्षेत्र को हिसार रोड व मिनी बाईपास से जोड़ने वाली गली के बीच में यह बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसी रास्ते से गुजर रही एक स्कूल बस उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रांसफार्मर अपने स्थान से नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन ट्रांसफार्मर गिरने के बाद गली में आवाजाही जोखिम भरी बन गई है। उद्योग संचालकों का कहना है कि गली के बीच ट्रांसफार्मर से दो गलियों में आवाजाही प्रभावित हो रही है। एक तो मुख्य गली जो बाईपास की ओर जाती है वहीं दूसरी गली जहां पर कारखाने लगे हुए हैं। जहां कारखाने वाली गली है वह तो आधी गली को बंद करता है। औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना ट्रक, ट्रॉले और अन्य भारी वाहन आते-जाते हैं। ऐसे में बीच सड़क स्थापित ट्रांसफार्मर हमेशा दुर्घटना की आशंका बढ़ाता रहा। कई बार अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया गया, लेकिन किसी स्तर पर समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
-- -
इंडस्ट्रीज एरिया की गलियां तंग है वहीं बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर गली के बीच लगे हैं। इस बारे में बिजली निगम को साल 2023 में शिकायत दी गई तो उन्होंने ने एक लाख 20 हजार का एस्टीमेट बनाकर दिया है। निगम का कहना है कि इसको हटवाने के लिए आपको राशि जमा करवानी पड़ेगी।
- हिमांशु मदान, उद्योगपति।
-- --
यह ट्रांसफार्मर हर साल दो बार गिरता है। वाहन टक्कर मारकर चले जाते हैं जिसके बाद दिक्कत कारखाने चलाने में परेशानी आती है। निगम को इसे हटवाना चाहिए ताकि बार-बार दिक्कत न आए। एक ट्रांसफार्मर को हटाने का काम मात्र एक दिन होता है लेकिन 25 वर्षों से इसे हटाया नहीं गया है।
- ओमप्रकाश, उद्योगपति।
-- -
निगम की ओर से लगाया गया ट्रांसफार्मर गली के बीच में लगा हुआ है। जिस कारण चालकों को भी बड़ी सावधानीपूर्वक वाहनों को लेकर जाना पड़ता है। इस ट्रांसफार्मर के अब काम न करने से उन्हें कोई परेशानी नहीं आ रही है क्योंकि निगम की ओर से विकल्प के तौर पर लगाए गए ट्रांसफार्मर से आपूर्ति दी जा रही है।
- विकास मेहता, उद्योगपति।
-
औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर गिर गया था उसका लोड दूसरे पर शिफ्ट करवा दिया गया है। ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए जेई से बात हुई है। वीरवार को शेड्यूल व्यस्त के कारण दिक्कत हुई है और शुक्रवार को इसे हटवा दिया जाएगा।
-रविंद्र कुमार, एसडीओ, बिजली निगम