{"_id":"60198e0d8ebc3e38cf62803c","slug":"train-start-fatehabad-news-fatehabad-news-rtk593558921","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीगंगानगर-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन पांच से चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीगंगानगर-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन पांच से चलेगी
विज्ञापन
करीब एक वर्ष के इंतजार के बाद 5 फरवरी से रेवाड़ी से श्रीगंगानगर के लिए स्पेशल ट्रेन को चलाया जाएगा। रेलवे विभाग ने इसके लिए समय सारिणी के साथ पत्र रेलवे स्टेशन अधीक्षकों के पास भेज दिया है। श्रीगंगानगर-रेवाड़ी-श्रीगंगानगर 5 फरवरी से प्रतिदिन के लिए चलेगी।
यह गाड़ी श्रीगंगानगर से 1 बजकर 45 मिनट पर चलेगी और 6 बजकर 41 मिनट पर भट्टू कलां आएगी तथा 12 बजे रेवाड़ी पहुंच जाएगी। वापसी में यह रेलगाड़ी रेवाड़ी से 12 बजकर 50 मिनट पर चलेगी और शाम 5 बजकर 6 मिनट पर भट्टूकलां आएगी और रात्रि 2 बजकर 45 मिनट पर श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इस स्पेशल रेलगाड़ी की यह विशेषता रहेगी कि यह इस लाइन पर आने वाले अधिकतर छोटे स्टेशनों पर भी रुकेगी। इस ट्रेन के चलने के साथ ही अभी टिकट को लेकर असमंजस बनी हुई।
रेलवे विभाग ने स्टेशन अधीक्षकों को टिकट बुकिंग को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है। स्पेशल ट्रेन होने के कारण इसकी टिकट ऑनलाइन पहले दिन से बुक की जाती है और इसका किराया भी स्पेशल होता है। मगर इस ट्रेन का खाबड़ा कलां, मेहूवाला जैसे हाल्ट स्टेशनों पर भी ठहरने का सारिणी में समय दिया गया है। ऐसे में इन हाल्ट स्टेशनों पर टिकट की बुकिंग कैसे की जाएगी क्योंकि इन स्टेशनों पर कोई कंप्यूटर टिकट बुकिंग के लिए नहीं लगाए गए हैं। इसको लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
भट्टूकलां स्टेशन अधीक्षक वासुदेव भगत ने बताया कि उनके पास स्पेशल ट्रेन के चलने का पत्र तो आया है, लेकिन टिकट बुकिंग को लेकर कोई दिशा निर्देश नहीं आए है जबकि हाल्ट स्टेशनों पर कोई ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी नहीं है।