{"_id":"62167c46b86ce022d91cfd7b","slug":"traffic-police-equipped-with-hi-tech-technology-will-take-strict-action-on-careless-drivers-fatehabad-news-hsr625081390","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक तकनीक से लैस यातायात पुलिस लापरवाह वाहन चालकों पर करेगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक तकनीक से लैस यातायात पुलिस लापरवाह वाहन चालकों पर करेगी सख्ती
विज्ञापन
फाइल फोटो = नई इंटरसेप्टर गाड़ी का ट्रायल लेते हुए ट्रैफिक पुलिस अधिकारी हेतराम।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हाईटेक तकनीक से लैस नई इंटरसेप्टर गाड़ी मिलने के बाद फतेहाबाद में ट्रैफिक पुलिस को अब लापरवाह चालकों पर सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अब सड़क पर वाहन चलाते हुए लापरवाही यदि ट्रैफिक पुलिस की तकनीकी नजर में आई तो चालान तय है। इसके अलावा फतेहाबाद में नेशनल हाईवे और शहर के अलावा भट्टू, भूना, टोहाना व रतिया शहर में भी दिन फिक्स करते हुए वहां भी लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती की जाएगी।
एसपी सुरिंद्र भोरिया ने ट्रैफिक पुलिस को सड़क पर यातायात नियमों का पालन 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए चालान का टारगेट बढ़ा दिया है। सीधे तौर पर ट्रैफिक पुलिस को अब दोगुना गति से चालान करने के निर्देश दिए गए हैं। टोहाना में ट्रैफिक पुलिस 12 से 15 दिन और रतिया में करीब 10 दिन तक लापरवाह वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्ती करेगी। वहीं, भट्टू व भूना में भी पुलिस जरूरत के अनुसार सख्ती करने के लिए पहुंचेगी। गौरतलब है कि ट्रैफिक पुलिस के पास पहले इंटरसेप्टर मौजूद थी लेकिन उस गाड़ी के जरिये खराब मौसम, तेज धूूप, कोहरा छाने के दौरान कई तकनीकी खामियों के चलते चालान कर पाना मुश्किल होता था। लेकिन अब हाईटेक इंटरसेप्टर गाड़ी के साथ ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई और लापरवाह वाहन चालकों पर दोगुना गति से सख्ती करने के निर्देश एसपी ने दिए हैं।
कर्मचारियों को दी जाएगी उपकरणों की जानकारी
हाईटेक तकनीक से लैस गाड़ी के साथ संबंधित जिलों की ट्रैफिक पुलिस को आईआरबी भोंडसी में दो दिन के प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। ट्रैफिक पुलिस की टीमें भोंडसी में प्रशिक्षण लेने के लिए गई हुई हैं। प्रशिक्षण के दौरान ट्रैफिक पुलिस को नई इंटरसेप्टर गाड़ी के जरिये चालान करने से लेकर गाड़ी में मौजूद सभी उपकरणों के रख-रखाव के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
ट्रायल में अभी तक 32 चालान किए गए
हाईटेक तकनीक से लैस नई इंटरसेप्टर गाड़ी के जरिये फतेहाबाद ट्रैफिक पुलिस टीम ने अब तक 32 चालान किए हैं। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार दो दिन के लिए ट्रैफिक पुलिस की टीम नई गाड़ी के साथ फिलहाल प्रशिक्षण के लिए आईआरबी भोंडसी गई हुई। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ट्रैफिक पुलिस की टीम पूर सख्ती के साथ लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती शुरू करेगी।
लापरवाह वाहन चालकों पर होगी दोगुना गति से सख्ती : एसपी
जिले को हाईटेक तकनीक से लैस नई इंटरसेप्टर गाड़ी मिली है, जिसका ट्रायल सफल रहा है। ट्रैफिक पुलिस की टीम अब प्रशिक्षण के लिए गई हुई है। प्रशिक्षण लेकर लौटने के बाद ट्रैफिक पुलिस को दोगुना गति से लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती बरतने के लिए निर्देश दिए गए हैं। हाईटेक तकनीकी के जरिये चालान प्रक्रिया और बेहतर और पारदर्शी रूप से पूरी होगी।
-सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद।