फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Traffic police crack down on street vendors in Hans Market

Fatehabad News: हंस मार्केट में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, रेहड़ी संचालकों के उठाए तौल-कांटे

Thu, 09 Apr 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 09 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Traffic police crack down on street vendors in Hans Market
फतेहाबाद के हंस मार्केट में तोल कांटा उठाते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी संवाद
फतेहाबाद। शहर के व्यस्त हंस मार्केट क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बुधवार देर शाम को ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से रेहड़ी लगाने वाले संचालकों के तौल-कांटे जब्त किए गए वहीं मोबाइल फोन मार्केट के सामने सड़क पर खड़ी गाड़ियों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन


नगर परिषद की ओर से मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था लेकिन इसके बावजूद हंस मार्केट में फिर से रेहड़ियां लगनी शुरू हो गई थीं। इससे बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती थी और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह भी पुलिस ने सड़क पर कब्जा कर रेहड़ी लगाने वालों को हटाया और उनके तौल-कांटे जब्त कर लिए, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके। साथ ही सड़क पर गलत तरीके से खड़ी गाड़ियों के चालान भी काटे गए। पुलिस लगातार दो दिन से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

शाम के समय लगता है जाम

हंस मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लगता है। शाम के समय स्थिति ज्यादा ही खराब हो जाती है। जिससे व्यापार और आमजन दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने प्रशासन से नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने की मांग की। पुलिस ने रेहड़ी संचालकों को चेतावनी दी है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपना काम करें और सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


कार्रवाई के दौरान यातायात थाना प्रभारी जयसिंह ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। बाजारों में सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed