फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   traffic light mentained by 1.65 lacks

1.65 लाख में जली तीन साल से खराब ट्रैफिक की बत्ती

Sat, 16 Jan 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sat, 16 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
शनिवार शाम को मैैकेनिकों ने ट्रैफिक लाइट को शुरू कर दिया। ट्रैफिक लाइट ठीक करवाने में परिषद का लगभग पौने दो लाख रुपये खर्च आया है। नगरपरिषद की ओर से सबसे व्यस्त चौक पर ट्रैफिक लाइट लगवाई लेकिन बार बार खराबी के कारण ज्यादातर बंद ही रही।
विज्ञापन


मैकेनिक न मिलने के कारण नगरपरिषद ने पिछले दिनों टेंडर जारी किया। टेंडर 1 लाख 65 हजार रुपये में गया। ठेकेदार ने गुड़गांव से मैकेनिक बुलाए। जिसके बाद शनिवार को ट्रैफिक लाइट को ठीक कर दिया गया। नगरपरिषद ईओ ओ.पी.सिहाग ने खुद आकर लालबत्ती चौक का मुआयना किया।
विज्ञापन


35 सेकेंड में निकलेंगी हिसार-सिरसा की ओर से आने वाली गाड़ियां

ट्रैफिक लाइट की पुलिस की ओर से टाइमिंग भी सेट करवाई गई है। हिसार तथा सिरसा की ओर से आने वाली गाड़ियों को निकलने के लिए 35 सेकेंड का टाइम रखा गया है जबकि भट्टूरोड व शहर से आने वाले वाहनों को निकलने के लिए 15 सेकेंड का टाइम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तकनीकी खराबी के कारण ट्रैफिक लाइट खराब थी। जिसे ठीक कर दिया गया है। इस पर लगभग 1 लाख 65 हजार रुपये खर्च आया है। शहर वासी ट्रैफिक सिग्नल के हिसाब से गाड़ी निकालें।
ओ.पी.सिहाग, ई.ओ.नगरपरिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed