{"_id":"69a083c9b817f926f103c663","slug":"traffic-control-fails-markets-face-daily-traffic-jams-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149277-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्रैफिक पर नियंत्रण नाकाम, बाजारों में रोजाना लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्रैफिक पर नियंत्रण नाकाम, बाजारों में रोजाना लग रहा जाम
Thu, 26 Feb 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के जवाहर चौक से डीएसपी रोड पर लगा जाम संवाद
फतेहाबाद। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के पुलिस के दावे धरातल पर नजर नहीं आ रहे। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय मुख्य बाजारों और संपर्क मार्गों पर रोजाना जाम लग रहा है। सड़कों पर हालात ऐसे बन जाते हैं कि वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जवाहर चौक से डीएसपी रोड तक जाम की स्थिति रही। इसमें एडीसी समेत अन्य सरकारी वाहन भी फंसे दिखाई दिए। धर्मशाला रोड, थाना रोड, भीमां बस्ती और जवाहर चौक से डीएसपी रोड तक प्रतिदिन ट्रैफिक दबाव बढ़ रहा है। स्कूलों की छुट्टी के समय निजी स्कूल बसें और अभिभावकों के वाहन एक साथ सड़कों पर आ जाते हैं।
संकरी सड़कें और अव्यवस्थित पार्किंग समस्या को और गंभीर बना देती हैं। कई स्थानों पर कुछ मिनट का सफर आधे घंटे में पूरा हो पाता है। नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहन जाम की बड़ी वजह बने हुए हैं। दुकानदार और ग्राहक सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं, इससे आवागमन बाधित होता है। ट्रैफिक पुलिस कभी-कभार चालान करती है, मगर नियमित निगरानी नहीं दिखती। नतीजतन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
दुकानदार विकास, बग्गा सिंह और विनोद अरोड़ा का कहना है कि शहर में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है, लेकिन ट्रैफिक प्रबंधन उस अनुपात में मजबूत नहीं हुआ। उनका सुझाव है कि स्कूलों की छुट्टी के समय विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए। प्रमुख चौकों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़े और नो पार्किंग क्षेत्र में सख्त कार्रवाई हो। जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक शहरवासियों को रोजाना जाम की समस्या झेलनी पड़ेगी।
-- -- -- -- -- -
नो पार्किंग जोन के लगाए गए बोर्ड
ट्रैफिक पुलिस ने पिछले दिनों शहर के पालिका बाजार, थाना रोड पर नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगाए है लेकिन इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। नगर परिषद भी अतिक्रमण हटाने के अभियान पर चुप्पी साधे हुए है। लोगों का कहना है कि जाम की स्थिति सबसे बड़ा कारण बाजारों में अतिक्रमण है।
-
स्कूलों की बड़ी बसों के कारण कई बार दिक्कत आती है। शहर में ट्रैफिक पुलिस की तरफ से व्यवस्था बनाने के प्रयास जारी हैं।
- जय सिंह, प्रभारी, यातायात थाना