फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tractor rally

दिल्ली में किसानों की परेड में फतेहाबाद जिले से शामिल होंगे 2 हजार ट्रैक्टर

Sun, 24 Jan 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tractor rally
दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली किसानों की ट्रैक्टर परेड में फतेहाबाद जिले का भी दमखम दिखेगा। जिले से अलग अलग संगठनों से जुड़े किसान दो हजार ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं। रविवार को भी अलग-अलग गांवों से किसान काफिले के साथ रवाना हुए। कई किसान संगठनों के नेता भी दोपहर बाद अपनी टीम के साथ दिल्ली रवाना हुए। किसान नेताओं का दावा है कि दो हजार ट्रैक्टर दिल्ली परेड में शामिल होंगे जबकि जिले में भी गणतंत्र दिवस पर किसान अपनी ताकत प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान संगठनों की ओर से 26 जनवरी को दिल्ली में रिंग रोड पर ट्रैक्टर परेड करने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार से शुरू हो गया था रवानगी का सिलसिला : दिल्ली परेड में शामिल होने के लिए शुक्रवार से ही किसानों का ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ रवानगी का सिलसिला शुरू हो गया था। शुक्रवार को भूना क्षेत्र से 400 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ किसान रवाना हुए। इसके अलावा टोहाना और जाखल क्षेत्र के गांवों से भी ट्रैक्टर दिल्ली की ओर गए। इसके बाद शनिवार को भट्टू इलाके से भी किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास पर चल रहा लंगर : आंदोलन में जा रहे किसानों के लिए नेशनल हाईवे पर बाईपास के पास सेवादारों की ओर से लंगर चलाया हुआ है। यहां किसानों के लिए नाश्ते से लेकर भोजन तक की पूरी व्यवस्था की गई है। किसानों को चाय के साथ जलेबियां भी परोसी जा रही हैं। आसपास के गांवों से भी लोग लंगर में खाद्य सामग्री पहुंचा रहे हैं।
फतेहाबाद जिले से करीब दो हजार ट्रैक्टरों की दिल्ली परेड में हाजिरी रहेगी। इसके लिए लगातार तीन दिनों से ट्रैक्टरों के काफिले पहुंच रहे हैं। हम खुद रविवार को ट्रैक्टर काफिले के साथ रवाना हुए हैं। -रामचंद सहनाल, पूर्व जिला पार्षद।

फतेहाबाद जिले के हजारों किसान ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं। ट्रैक्टर परेड में शामिल होकर फतेहाबाद के किसान भी केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। -मंदीप नथवान, प्रदेश संयोजक, किसान संघर्ष समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed