फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tractor march at tehsil level in Haryana, farmers stand firm in Fatehabad for fifth day, paramilitary force

हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च: पिहोवा में गुरनाम सिंह चढूनी ने खुद चलाया ट्रैक्टर, कहा- किसानों की मांग जायज

Sat, 17 Feb 2024 12:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 Feb 2024 12:56 PM IST
सार

किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने ट्रैक्टर मार्च का एलान किया था। वहीं, फतेहाबाद जिले के पंजाब से लगी सीमाओं पर लगे सभी बैरिकेड्स पर शांति है। इंटरनेट न चलने के कारण आम जनता परेशान है।

विज्ञापन
Tractor march at tehsil level in Haryana, farmers stand firm in Fatehabad for fifth day, paramilitary force
गुरनाम सिंह चढूनी ने की ट्रैक्टर मार्च की अगुवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के अयाल्की गांव के पास किसान लगातार पांचवें दिन भी डटे हुए हैं। कुलां में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट से जुड़े किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। यह ट्रैक्टर मार्च मुख्य चौक से होते हुए कुलां उपतहसील कार्यालय में समाप्त हुआ। ट्रैक्टर मार्च में किसान दर्जनों ट्रैक्टर शामिल हुए। इस प्रदर्शन की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की महिला प्रदेशध्यक्ष सुमन हुड्डा ने की।

विज्ञापन


ट्रैक्टर मार्च के दौरान सभी किसान अपने नेताओं के साथ उप तहसील कार्यालय में एकत्रित हुए। इस दौरान इकट्ठे हुए किसानों को किसान प्रवक्ताओं ने संबोधित भी किया। किसान प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन किसानों के रास्ते तक रोक दिए गए हैं। सरकार की तरफ से ऐसा बर्ताव किया जाना निंदनीय है।
विज्ञापन


रविवार को किस कुरुक्षेत्र में करेंगे मीटिंग
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की महिला प्रदेशध्यक्ष सुमन हुड्डा ने बताया कि किसानों के आंदोलन के तहत संगठन की तरफ से रविवार को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मा सरोवर पर बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। इस रणनीति के तहत ही आगे किसानों के आंदोलन को लेकर ठोस निर्णय लिया जाएगा। सरकार को किसानों के हितों का हनन नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुरुक्षेत्र के पिहोवा में गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। गुरनाम सिंह चढूनी ने खुद ट्रैक्टर चलाकर मार्च निकाला है। उन्होंने इस दौरान कहा कि आंदोलन कर रहे किसानों की मांगें जायज है, सरकार को तत्काल मान लेनी चाहिए। किसान संयम बनाए हुए हैं, लेकिन सरकार को भी गंभीरता दिखाने की जरूरत है। कल रविवार को कुरुक्षेत्र में अहम पंचायत होगी, जिसमें आगे का फैसला लिया जाएगा। 



फतेहाबाद के अयाल्की के पास बैठे किसान बेरिकेड्स के आगे ही बैठे हुए हैं और वह किसी भी प्रकार से ना तो पीछे हट रहे हैं और ना ही आगे जा रहे हैं। यहां पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है और दो डीएसपी सहित पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ पैरा मिलिट्री की फोर्स यहां पर तैनात की गई है। फिलहाल जिले में शांति का माहौल है। हालांकि इंटरनेट न चलने के कारण आम जनता परेशान है और राशन डिपुओं पर भी लोगों को राशन मिल रहा है। कुछ राशन डिपु धारकों ने अपने स्तर पर वाई फाई लगाकर लोगों को राशन देना आरंभ कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed