फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Took 679 samples for corona test, all reports negative

कोरोना जांच के 679 सैंपल लिए, सभी रिपोर्ट निगेटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Took 679 samples for corona test, all reports negative
कोरोना के सैंपल लेते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
जिला कोरोना से फिलहाल पूरी तरह मुक्त हो चुका है। शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में एक भी मरीज नहीं मिला। हालांकि कुल 679 सैंपल लिए गए। राहत की बात है कि मौत के आंकड़ों पर भी विराम लग चुका है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग कोरोना की आशंकित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में जुटा हुआ है। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से चल रहा है। गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है। जिले की आबादी लगभग 10 लाख 12 हजार के करीब है। इनमें लगभग 2.50 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। वहीं करीब 53 हजार लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। शुरुआती दिनों में लोगों में अफवाहों के चलते टीकाकरण को लेकर कुछ भ्रांतियां थीं। खासकर, युवा आगे नहीं आ रहे थे। मगर अब युवा खुद टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। इसके चलते अभियान को आगे बढ़ाने में आसानी हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना : जिले में अब तक स्थिति
सैंपल लिए : 2.55 लाख
संक्रमित मिले : 17800
सक्रिय केस : 12
मौतें हो चुकीं : 481
रिकवरी रेट : 97.23
दावा : ऑक्सीजन का संकट नहीं रहेगा
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन का जबरदस्त संकट रहा। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी थी। लोग मर रहे थे। ऑक्सीजन की कालाबाजारी हो रही थी। इसलिए प्रशासन ने फतेहाबाद, रतिया व टोहाना में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया। तीनों अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट पर तेजी से काम चल रहा है। उपायुक्त महावीर कौशिक ने भी दावा किया है कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन अभियान चलाया हुआ है। करीब ढाई लाग लोगों को पहली डोज लग चुकी है। जैसे-जैसे डोज का स्टॉक मिल रहा है, हम तेजी से टीकाकरण कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि गांवों तक शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगे।
-डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed