फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tohana Police identified accused in case of demanding extortion

Fatehabad: रेस्टोरेंट मैनेजर से 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोपी की हुई पहचान, पर्ची देकर मांगे थे पैसे

Sun, 08 Jan 2023 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 12:18 PM IST
सार

टोहाना शहर थाना प्रभारी देवेंद्र नैन ने बताया कि रेस्टोरेंट मैनेजर विक्रम के बयान पर रोहित सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Tohana Police identified accused in case of demanding extortion
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

टोहाना के रेलवे रोड स्थित बी13 रेस्टोरेंट में पर्ची देकर 50 लाख की रंगदारी मांगने व तीन राउंड फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। शहर पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी की पहचान पटेल नगर निवासी रोहित उर्फ टिडा के तौर पर करते हुए उस पर व उसके दो साथियों पर आईपीसी की धारा 307, 387, 34 आईपीसी, आर्म्ज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के रात को ही गिरफ्तारी के आदेशों के बावजूद अभी तक किसी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस को दिए बयान मे चंदड़ खुर्द निवासी विक्रम ने बताया था कि वह बी13 फूड कोर्ट रेस्टोरेंट में मैनेजर के तौर पर कार्य करता है। शनिवार शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर वह रेस्टोरेंट के काउंटर पर बैठा था। उस समय एक युवक उसके पास आया तथा एक पर्ची देकर बाहर चला गया। वह भी उसके पीछे गया तभी उसने अन्दर की तरफ 3 राउंड फायर किए जो रेस्टोरेंट के मेन गेट के शीशे पर लगे और कांच का गेट टूट गया। जब उसने बाहर देखा तो दो लड़के बाइक पर खडे़ थे। अंदर आया युवक उनके साथ बाइक पर बैठ कर चला गया। पर्ची देखी तो उसमें बॉक्सर गैंग लिखकर 50 लाख रुपये की मांग की गई थी। उस समय मालिक दीपक व जगदीप भी मौजूद थे। सीसीटीवी में देखा तो आरोपी की पहचान पटेल नगर निवासी रोहित उर्फ टिडा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


टोहाना शहर थाना प्रभारी देवेंद्र नैन ने बताया कि रेस्टोरेंट मैनेजर विक्रम के बयान पर रोहित सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed