फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   tohana becomes the new voter

टोहाना में सबसे अधिक नए वोटर बने

Wed, 04 Sep 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
tohana becomes the new voter
प्रैसवार्ता को संबोधित करते उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र खड़गटा। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद जिले में लोकसभा चुनावों के बाद कुल 8 हजार से अधिक नए वोटर बने हैं। नए वोट बनाने के मामले में टोहाना विस ने बाजी मारी है। टोहाना में लोकसभा चुनावों के बाद 3 हजार 174 नए वोट बने हैं जबकि सबसे कम वोटर फतेहाबाद विधानसभा में बने हैं। फतेहाबाद विधानसभा में 2244 नए वोट बने हैं। दूसरी ओर रतिया विधानसभा में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2777 नए वोटर मतदाता सूची में जुड़े हैं। यह जानकारी उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि उन्होंने कहा कि नामांकन के अंतिम दिन तक वोट बनाए जा सकते हैं। अंतिम दिनों में बनाए गए वोटर्स की सूची मतदाता सूची के साथ अलग से संलग्र होगी, जो पोलिंग पार्टियों के साथ-साथ बीएलओ को भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना व शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1950 चालू रखा गया है। नागरिक इस नंबर पर जानकारी व शिकायत दे सकते हैं।
विज्ञापन

सात सौ पोलिंग बूथों पर होगी वोटिंग
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि चूंकि विधानसभा चुनावों की घोषणा किसी भी समय हो सकती है, ऐसे में जिला प्रशासन ने पहले ही अपने स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी कड़ी में जिले में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की पहचान कर ली गई है। डीसी ने बताया कि फतेहाबाद जिले में कुल 135 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ हैं। इसके अलावा जिलेभर में विस चुनावों के लिए कुल 7 सौ मतदान केंद्र तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

कंडम इमारतों के चलते दो पोलिंग बूथों को किया गया स्थानांतरित
उपायुक्त खड़गटा ने बताया कि जिला में विधानसभा के चुनाव ईवीएम द्वारा ही होंगे। जिला में पर्याप्त मात्रा में ईवीएम व वीवीपैट है। इस समय जिला में बीयू की 1597 यूनिट, सीयू की 955 और वीवीपैट की 1006 यूनिट है। जिला में कुल 700 मतदान केंद्र है। उन्होंने बताया कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 232 जो कि गांव गाजूवाला के पशु चिकित्सालय में स्थापित है, का भवन खस्ता हालत में होने के चलते गिरने की स्थिति में है इसलिए गाजूवाला में राजकीय प्राइमरी स्कूल को मतदान केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है। रतिया विधानसभा क्षेत्र में चिम्मो में स्थापित बूथ नंबर 98, जो कि प्राइमरी स्कूल में स्थापित है, का भवन भी टूट गया है इसलिए इसके स्थान पर ग्राम सचिवालय में मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार होगी जमानत राशि, अधिकतम 28 लाख रुपये खर्च कर सकेगा उम्मीदवार
विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा 28 लाख रुपये निर्धारित की गई है। सामान्य उम्मीदवारों के लिए नामांकन फीस 10 हजार रुपये व अनुसूचित जाति उम्मीदवारों के लिए 5 हजार रुपये निर्धारित की गई है।

उपायुक्त खड़गटा ने बताया कि जिला में लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र अनुसार एक-एक जागरूकता वाहन भी चलाया जाएगा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों टोहाना, फतेहाबाद व रतिया के मतों की गिनती भोड़िया खेड़ा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में होगी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियों के लिए इस बार अलग-अलग प्रवेश मार्ग बनाए गए है। संबंधित आरओ ने अपने-अपने मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा भी ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed