फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Today the first girl's panchayat of the state will be formed

Fatehabad News: आज होगा प्रदेश की पहली बालिका पंचायत का गठन

Mon, 21 Apr 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Today the first girl's panchayat of the state will be formed
बालिका पंयायत को लेकर नामाकंन दा​खिल करती गांव बरसीन की बेटियांस्त्रोत जिला परिषद
फतेहाबाद। गांव बरसीन में मंगलवार को बालिका पंचायत का गठन होगा। सुबह 9 से लेकर दोपह 12 बजे तक मतदान होगा। बालिका पंचायत में सरपंच पद के लिए 12 और पंच पद के लिए 15 नामांकन आ चुके हैं। चुनाव निशान भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

यह चुनाव बैलेट पेपर से माध्यम से करवाया जाएगा। मंगलवार को दोपहर 2 बजे प्रदेश की पहली बालिका पंचायत की पहली सरंपच मिल जाएगी। ग्राम पंचायत की तर्ज पर ही इस पंचायत का गठन किया जा रहा है। इसका मुख्य कार्य ग्राम पंचायत के साथ मिलकर कार्य करना होगा। इस पंचायत के कार्य कन्या भ्रूण हत्या के लिए लोगों को जागरूक करना, बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ के लिए जागरूक करना होगा। बरसीन गांव से शुरूआत करने के बाद पूरे प्रदेश में इस प्रकार की मुहिम शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश में लिंगानुपात में अंतर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बालिका पंचायत अगर गांवों स्तर पर जागरूकता अभियान चलाती है, तो बढ़ते लिंगानुपात के अंतर को कम करने में सार्थक परिणाम सामने आ सकते हैं। जिला परिषद की चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ने बताया कि सुबह 8 बजे गांव के सरकारी स्कूल में मतदान प्रक्रिया की शुरूआत की जाएगी। सुबह सबसे पहले चुनाव लड़ रहीं बेटियां पहले गांवों के लोगों को संबाेधित करेंगी। उसके बाद सुबह 9 बजे बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच पद के लिए आए 12 नामांकन

जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार ने बताया कि विधिवत रूप से मतदान प्रक्रिया के तहत बालिका पंचायत का चयन किया जा रहा है। अब तक 12 सरंपच पद और 15 पंच पद के लिए नामांकन आ चुके हैं। इसके लिए 11 वर्ष से लेकर 21 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। 11 से लेकर 21 वर्ष की कोई भी बेटी सरपंच और पंच के लिए चुनाव लड़ सकती है। मतदान भी इसी उम्र की बेटियां ही करेंगी। गांवों में करवाए सर्वे के अनुसार इनकी संख्या 150 के करीब है। गांवों के पंचायत सचिवों की ड्यूटी मतदान के लिए लगा दी गई है।

सीएम से सम्मानित करवाने की है योजना

24 अप्रैल को प्रदेश सरकार की ओर से पंचकूला में पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन की योजना है कि 22 अप्रैल को हरियाणा में पहली बालिका पंचायत के गठन के बाद सीएम से इस बालिका पंचायत को सम्मानित करवा दिया जाएगा, ताकि बेटियों का हौसला बढ़ सके।


प्रधानमंत्री के मन बात कार्यक्रम में भी हो सकता है जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में बालिका पंचायत का जिक्र हो सकता है। महिला सशक्तिकरण के लिए बालिका पंचायत की यह मुहिम प्रदेश में सबसे पहले फतेहाबाद से शुरू हो रही है। ऐसे में मन की बात कार्यक्रम में बालिका पंचायत का जिक्र होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed