फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Today the administrative officers themselves will go to the field and inspect the dengue prone area.

Fatehabad News: आज प्रशासनिक अधिकारी खुद फील्ड में उतरकर करेंगे डेंगू आशंकित क्षेत्र का निरीक्षण

Sun, 17 Nov 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 17 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Today the administrative officers themselves will go to the field and inspect the dengue prone area.
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे के दौरान खड़े पानी में दवाई डालते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। डेंगू मरीज जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में इस साल अब तक डेंगू के 90 केस मिल चुके हैं। यह पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। वर्ष 2023 में जिले में डेंगू के 89 केस मिले थे।
विज्ञापन

शहर फतेहाबाद में सबसे ज्यादा डेंगू केस मिलने के कारण सोमवार को उपायुक्त कार्यालय की तरफ से टीम स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ फील्ड में उतरेगी। इसमें एसडीएम या फिर सीटीएम शामिल हो सकते हैं। अधिकारी शहर में मिले डेंगू मरीजों के घर व आसपास क्षेत्र में निरीक्षण करेंगे। अधिकारी मरीजों से फीडबैक भी लेंगे। इसके अलावा टीम के साथ लारवा भी जांचेंगे।
विज्ञापन

शहर फतेहाबाद में सबसे ज्यादा डेंगू के 28 केस मिल चुके हैं जबकि पूरे जिले में ही 90 केस मिले हैं। हालांकि डेंगू का फतेहाबाद शहर में एक ही एक्टिव केस बताया जा रहा है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू के फतेहाबाद शहर में 28, टोहाना में 14, रतिया में 3, भूना में 12, जाखल में 8, भट्टूकलां में 10, बड़ोपल में 8, भूथनकलां में 7 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन आठ सालों में यहां मिले डेंगू मरीज
वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
2024 90
-------
डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना
- अचानक तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना
- शहर फतेहाबाद में डेंगू को लेकर स्थिति जानने के लिए प्रशासन के अधिकारी सोमवार को निरीक्षण करेंगे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार डोर टू डोर निरीक्षण कर रही है।
- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed