फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Today is the last day to apply for selection in Mission Buniyad, awareness program was held a day before

Fatehabad News: मिशन बुनियाद व सुपर-100 में चयन के लिए आवेदन का आखिरी दिन आज

Thu, 19 Dec 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 19 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply for selection in Mission Buniyad, awareness program was held a day before
फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्या​र्थियों को जागरूक करते अ​धिकारी
फतेहाबाद। मिशन बुनियाद और सुपर 100 योजना के वर्ष 2025 में शुरू होने वाले नए सत्र को लेकर आवेदन प्रक्रिया पहले शुरू हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को संबंधित योजनाओं में पंजीकरण को लेकर खंड फतेहाबाद में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन मिशन बुनियाद के पंजीकरण को लेकर आखिरी दिन से एक दिन पहले आयोजित किया गया। जिले में मिशन बुनियाद के तहत अब तक 3009 आवेदन हो चुके हैं। इसके अलावा सुपर-100 योजना के तहत 2155 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। खंड स्तर पर वीरवार को फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रिंसिपल हरमिंद्र सिंह, विकल्प फाउंडेशन से जिला समन्वयक सुरेंद्र कुमार और मैनेजर संजीव व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


जिला समन्वयक सुरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि मिशन बुनियाद में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन होने पर कक्षा नौंवी और दसवीं की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। इसके अलावा सुपर-100 योजना के लिए कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों से आवेदन लिए जा रहे हैं। चयन होने पर नीट और जेईई की शिक्षा विभाग निशुल्क कोचिंग दिलवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जिले में अब तक ये हो चुके है आवेदन

खंड मिशन बुनियाद में आवेदन हुए सुपर 100 में आवेदन हुए

भट्टूकलां 357 249

भूना 534 437

फतेहाबाद 666 555

जाखल 189 119

रतिया 754 444

टोहाना 509 351

- मिशन बुनियाद को लेकर जारी शेड्यूल

पहले स्तर की परीक्षा - 24 दिसंबर

पहले स्तर की परीक्षा का परिणाम : 20 जनवरी

दूसरे लेवल की परीक्षा - 28 जनवरी

दूसरे लेवल की परीक्षा का परिणाम - 7 फरवरी

तीसरे लेवल की परीक्षा - 11 फरवरी

तीसरे लेवल की परीक्षा का परिणाम 20 मार्च

काउंसिलिंग - 25 मार्च

बैच शुरू - 7 अप्रैल

- सुपर -100 योजना को लेकर जारी शेड्यूल

पंजीकरण शुरू - 16 नवंबर

पहले लेवल की परीक्षा - 5 फरवरी

पहले लेवल की परीक्षा का परिणाम : 20 फरवरी

दूसरे लेवल की परीक्षा - 5 अप्रैल

दूसरे लेवल की परीक्षा का परिणाम - 30 अप्रैल

बैच शुरू - 5 मई



-मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजना को लेकर विद्यार्थियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। मिशन बुनियाद के तहत पहले चरण की परीक्षा 24 दिसंबर को होनी है। विद्यार्थी जल्द से जल्द आवेदन करें।

- मुकेश मेहता, जिला नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed